फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तानी भाऊ की शिकायत को एकता कपूर ने बताया बेबुनियाद, अब हाई कोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

Thu, 18 Jun 2020 12:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिंदुस्तानी भाऊ, एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी और फिल्मों की जानी मानी निर्माता एकता कपूर ने विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ की तरफ से लगाए गए अपने ऊपर सभी इल्जामों को बेबुनियाद और गुमराह करने वाला बताया है। एकता के वकील ने विकास की तरफ से की गई शिकायत के बदले में कहा है कि उनकी क्लाइंट इस तरह की किसी भी गैर कानूनी मांगों के सामने नहीं झुकेंगी। विकास की तरफ से सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक वीडियो को एकता के वकील ने प्रताड़ित करने वाला और एकता को नीचा दिखाने वाला बताया है।
विज्ञापन

2 of 5
हिंदुस्तानी भाऊ - फोटो : सोशल मीडिया
विकास पाठक ने 5 जून को एकता कपूर की वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स- अनसेंसर्ड 2' के एक एपिसोड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए यह मांग की थी कि एकता को इस कृत्य के बदले भारतीय सेना से माफी मांगनी होगी। साथ ही विकास ने कहा था कि एकता को इसके लिए भारत सरकार को सौ करोड़ रुपये का जुर्माना और अपनी वेब सीरीज से उस एपिसोड को भी हटाना होगा। इसके अलावा यह भी वादा करना होगा कि वह आगे से कभी ऐसा कोई काम नहीं करेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस शिकायत के बदले में एकता की लीगल टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कहा है कि विकास की तरफ से दिया गया नोटिस एकदम आधारहीन और गैरकानूनी है। इस नोटिस में दिखाए गए सभी तथ्य गलत हैं और इसमें सभी कानूनों की अनदेखी की गई है। वह जनता के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं जो सार्वजनिक उपद्रव का कारण बन सकता है। विकास की तरफ से जारी किए गए किया गया वीडियो अपमानजनक, परेशान करने वाला, भड़काने वाला, भ्रम पैदा करने वाला और भद्दी टिप्पणी करने वाला है। इसके लिए उन पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। एकता इन गैर कानूनी मांगों के सामने नहीं झुकेंगी।

4 of 5
हिंदुस्तानी भाऊ - फोटो : सोशल मीडिया
विकास ने अपने नोटिस में कहा था कि अगर एकता कपूर 14 दिन के अंदर इन सभी मामलों पर संज्ञान नहीं लेती हैं तो वह हाई कोर्ट में ऑल्ट बालाजी को बैन करने की याचिका दायर करेंगे। एकता के जवाब के बाद विकास ने कहा, 'उन्होंने भारतीय सेना का अपमान किया है। पहले उन्होंने अपनी वेब सीरीज से वह वीडियो हटाया और फिर एडिट करने के बाद फिर से अपलोड कर दिया। यह पूरी तरह से एक अपराध है। वह अभी भी बेशर्मी से भारतीय सेना का अपमान कर रही हैं और माफी मांगने के लिए भी तैयार नहीं हैं। एकता के खिलाफ इंदौर में हुई एफआईआर के बाद पुलिस ने यह साफ किया है कि उन्होंने अपराध किया है। अब मैं मुंबई पुलिस की तरफ से होने वाली कार्रवाई का इंतजार कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विकास के वकील अली काशिफ खान का भी कहना है कि उन्हें आशा है कि मुंबई पुलिस इस मामले में सीआरपीसी की धारा 154 के तहत कार्रवाई करेगी। अगर वह ऐसा नहीं करती है तो फिर वह मजिस्ट्रेट कोर्ट के तरफ से एक व्यक्तिगत शिकायत दर्ज कराएंगे। यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब विकास ने एकता कपूर की इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स- अनसेंसर्ड 2' के एक एपिसोड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जिसमें एक महिला अपने भारतीय सेना में शामिल पति की गैरमौजूदगी में अपने प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाती है। इस शो में सेना की वर्दी को उत्तेजना के तहत फाड़ दिया गया था।

पढ़ें: एकता कपूर को मिल रही दुष्कर्म की धमकियों पर भड़कीं हिना खान, कहा- 'शो के लिए एक महिला को प्रताड़ित करना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें