फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Minnal Murali: नेटफ्लिक्स ने भी मैदान में उतारा सुपरहीरो, ‘मिन्नाल मुरली’ में दिखेगी बिजली की धमक

Thu, 28 Oct 2021 01:12 PM IST
प्रतिभा सारस्वत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
मिन्नाल मुरली - फोटो : अमर उजाला मुंबई
एक सुपरहीरो का काम क्या होता है? बुराई को हराना और दुनिया को बचाना। और, क्रिसमस पर यही कुछ करने आ रहा है एक हिंदुस्तानी सुपरहीरो। उसकी सुपरपॉवर कुछ कुछ वैसी ही जैसी डीसी कॉमिक्स के हीरो शैजाम ने परदे पर दिखाई। इसके पास भी बिजली सी अलौकिक शक्ति है। इस सुपरहीरो फिल्म का नाम है, ‘मिन्नाल मुरली’ जिसका ट्रेलर नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को रिलीज किया है। 90 के दशक की कहानी कहती इस फिल्म में एक ऐसे आम आदमी की कहानी है जो बिजली की चपेट में आने के बाद सुपरह्यूमन बन जाता है। इस फिल्म में मलयालम फिल्मों के चहीते सितारे टोविनो थॉमस सुपरहीरो के एक अनदेखे अवतार में नजर आयेंगे। मलयालम के साथ-साथ यह फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़, हिन्दी और अंग्रेजी में भी रिलीज हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मिन्नाल मुरली - फोटो : अमर उजाला मुंबई
अपनी इस अनोखी फिल्म के बारे में ‘मिन्नाल मुरली’ के निर्देशक बेसिल जोसेफ कहते हैं, “मैं हमेशा से ही सुपरहीरो फिक्शन का फैन रहा हूं। कॉमिक बुक्स से लेकर सुपरहीरो मूवीज तक। मैं सुपरहीरो की कहानियों पर काम करना चाहता था जो बड़े पैमाने पर दर्शकों को लुभाए और ‘मिन्नाल मुरली’ के साथ वह सपना सच हो गया। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे ये मौका दिया। टोविनो की लगन और नेटफ्लिक्स की सोच ने हमारे सपने को सच कर दिखाया।"
विज्ञापन

3 of 5
मिन्नाल मुरली - फोटो : अमर उजाला मुंबई
वहीं फिल्म ‘मिन्नाल मुरली’ को लेकर अपनी उत्सुकता बयान करते हुए फिल्म के हीरो टोविनो थॉमस कहते हैं, “फिल्म ‘मिन्नाल मुरली’ एक ऐसी कहानी है जो अंत तक हर किसी को लुभाएगी और उन्हें बांधकर रखेगी। मैं जेसन ऊर्फ मिन्नाल मुरली का बेहद ही रहस्यमयी किरदार निभा रहा हूं। उसे बिजली का झटका लग जाता है और उसे अलौकिक शक्तियां मिल जाती हैं। ‘मिन्नाल मुरली’ का किरदार निभाना मेरे लिये मुश्किल चुनौती रही। बेसिल जोसेफ की सोच वाकई बेमिसाल है और मुझे बेसब्री से इंतजार है जब दुनियाभर में लोग इसे देखेंगे।”

4 of 5
मिन्नाल मुरली - फोटो : अमर उजाला मुंबई
फिल्म की निर्माता सोफिया पॉल के मुताबिक, “हमें पता था कि हम कुछ खास और चुनौतीपूर्ण करने जा रहे हैं। कुछ ऐसा जो हमने पहले कभी नहीं किया। इस अनिश्चित समय में यह सफर बहुत ही कमाल का रहा है। इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि टीम ने  ‘मिन्नाल मुरली’ को संभव कर दिखाया। यह दो साल का लंबा एडवेंचर रहा और पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत की, यानी मिन्नाल मुरली वह सुपरहीरो है जिसकी चाहत हम सबको हो सकती है!”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिन्नाल मुरली - फोटो : अमर उजाला मुंबई
फिल्म ‘मिन्नाल मुरली’ में टोविनो थॉमस का साथ देने के लिए जिन कलाकारों का चयन किया गया है, उनमें शामिल हैं, गुरु सोमासुंदरम, हरीश्री अशोकन और अजू वर्गेस शामिल हैं। निर्माता सोफिया पॉल की बेसिल जोसेफ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मिन्नाल मुरली’ का 24 दिसंबर, 2021 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होना है। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद अरुण एआर और जस्टिन मैथ्यूज लिखे हैं। फिल्म में गीत मनु मंजिठो के और संगीत शान रहमान व सुशीन श्याम का है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें