फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: ब्लैडर कैंसर से पीड़ित महेश मांजरेकर की हुई सर्जरी और 'थलाइवी' की नई रिलीज डेट आई सामने

Mon, 23 Aug 2021 11:55 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महेश मांजरेकर - फोटो : instagram/maheshmanjrekar
दंबग, रेडी, वास्तव और कांटे जैसी बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में एक से एक शानदार किरदार निभाने वाले अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर की ब्लैडर कैंसर की सर्जरी हुई है। उन्हें कुछ दिनों पहले यूरिनरी ब्लैडर कैंसर का पता चला था, जिसका इलाज वो करवा रहे थे। मांजरेकर की ये सर्जरी मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में हुई है। अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक मांजरेकर सर्जरी के बाद बिल्कुल ठीक हैं। अब वो अस्पताल से वापस घर भी आ चुके हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक वो घर पर रहकर रिकवरी कर रहे हैं और बिल्कुल स्वस्थ हैं। मांजरेकर ने हाल ही में घर पर अपना जन्मदिन मनाया था। उनके इस बर्थडे सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान भी शामिल हुए थे। 

हेल्थ अपडेट: ब्लैडर कैंसर से पीड़ित महेश मांजरेकर की हुई सर्जरी, जानें कैसी है हालत
विज्ञापन

2 of 5
कमाल राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान में चल रहे हालातों को देखने के बाद दुनियाभर में लोग अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। तालिबन के अफगानिस्तान में कब्जा करने के बाद वहां के लोग मजबूरन अपने देश को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए। दुनियाभर में लोगों ने अफगानिस्तान के लोगों की सुरक्षा और उनके हक को लेकर चिंता जताई। वहां की महिलाओं पर तालिबानियों द्वारा हो रहे अत्याचारों की हर किसी ने निंदा की। तालिबान अपनी कट्टरवादी इस्लामी सोच और महिलाओं पर अत्याचार करने के लिए जाना जाता है। मनोरंजन जगत ने भी सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान के हालातों को लेकर चिंता जताई। इन सबके बीच हमेशा विवादों में रहने वाले कमाल राशिद खान ने भी अपने ट्विटर पर अफगानिस्तान के लोगों के लिए चिंता जाहिर की।


केआरके का बयान: 'मुस्लिमों के लिए भारत सबसे सुरक्षित देश, अफगानिस्तान के लोग यहां आ रहे'
विज्ञापन

3 of 5
चारु असोपा - फोटो : instagram
टेलीविजन अभिनेत्री चारु असोपा ने साल 2018 में 16 जुलाई को राजीव सेन से शादी की थी। बता दें कि राजीव सेन सुष्मिता सेन के सगे भाई हैं। इन दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से गोवा में हुई थी। अपने भाई की शादी में सुष्मिता सेन ने चार चांद लगाए थे। सुष्मिता सेन ने अपनी भाभी चारु असोपा और राजीव की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। चारु असोपा जल्द ही मां बनने वाली हैं और इस खबर  को चारु के अलावा सुष्मिता सेन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था।


सोशल मीडिया: सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा की हुई गोदभराई, नई नवेली दुल्हन की तरह सजी दिखीं
 

4 of 5
थलाइवी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना की पहली लहर के दौरान टली अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्म ‘थलाइवी’ अब अगले महीने रिलीज होने जा रही है। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं अभिनेत्री से राजनेत्री बनीं जयललिता की कहानी कहती इस फिल्म को तीन भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज की नई तारीख के साथ ही फिल्म के हिंदी, तमिल और तेलुगू में नए पोस्टर भी जारी कर दिए हैं। फिल्म के पोस्टर देखने से पता चलता है कि संभवत: अंक ज्योतिष के हिसाब से ही इसकी अंग्रेजी की वर्तनी में एक ‘आई’ और जोड़ दिया गया है।


Thalaivi Release Date: ‘थलाइवी’ की नई रिलीज डेट के साथ ही सामने आए फिल्म के नए पोस्टर, अंग्रेजी के पोस्टर में बदल गई वर्तनी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहीर शेख, रुचिका कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी एक्टर शाहीर शेख इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों जहां उनके सीरियल के दूसरे सीजन के ऑफ एयर होने की खबर चर्चा में बनी हुई थी। तो वहीं, अब एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते खबरों में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में शाहीर शेख ने अपनी वाइफ रुचिका कपूर के लिए बेबी शॉवर सेरेमनी आयोजित की, जिसकी फोटोज अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 


शाहीर शेख ने वाइफ रुचिका कपूर के लिए आयोजित की बेबी शॉवर सेरेमनी, इंटरनेट पर वायरल हुई फोटोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें