फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 10 Comedy Movies: अगर जिंदगी की बोरियत भगानी है तो देख लें ये 10 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, फिर जाग उठेगी खुलकर जीने की इच्छा

Sat, 18 Sep 2021 11:14 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Top 10 Comedy Movies - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना काल में ओटीटी प्लेफॉर्म्स की बाढ़ आ गई। हालांकि कई ओटीटी प्लेफॉर्म पहले से ही मौजूद थे लेकिन इन्हें लोकप्रियता सिनेमाघरों के बंद हो जाने से ही मिली। अभी भी कई जगहों पर सिनेमाघर बंद हैं। इन दिनों हर जोनर की फिल्में बनाई जा रही हैं। क्राइम मर्डर मिस्ट्री पर आधारित फिल्मों और वेब सीरीज की तो भरमार है लेकिन आज हम आपके लिए कॉमेडी जोनर की कुछ ऐसी फिल्में लेकर आए हैं जो आपकी जिंदगी में मौजूद बोरियत को दूर कर देंगी। 

किसी से ना कहना
'किसी से ना कहना' 80 के दशक की जबरदस्त कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म को ऋषिकेश मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में फारुख शेख, दीप्ति नवल और उत्पल दत्त जैसे मंझे हुए कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। ये फिल्म है तो काफी पुरानी लेकिन आज भी आपके तनाव को भगाने में मददगार साबित हो सकती है।

 
विज्ञापन

2 of 10
'वेलकम' - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
वेलकम 
वेलकम फिल्म भी 2007 में आई थी, इस फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार ने राजीव का किरदार निभाया था। जोकि अपने प्यार संजना को पाने के लिए उसके गुंडे भाईयों के साथ जो खेल खेलता है वो काफी मजेदार होता है। फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी थी। खासकर परेश रावल का तो कोई जवाब नहीं था। इस फिल्म में उनके साथ नाना पाटेकर, परेश रावल और अनिल कपूर नजर आए थे।
विज्ञापन

3 of 10
चश्मे बद्दूर (1981) - फोटो : सोशल मीडिया
चश्मे बद्दूर
ये भी बेहतरीन कॉमेडी फिल्म मानी जाती है। इसे आप यूट्यूब पर भी देख सकते हैं। 'चश्मे बद्दूर' में फारुख शेख और दीप्ति नवल की जोड़ी नजर आई। फिल्म को सई परांजपे ने डायरेक्ट किया था। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी। इसके अलावा एक्टर राकेश बेदी और रवि वासवानी भी फिल्म में अहम किरदार में नजर आए थे। बता दें कि इसी नाम से 2013 में डेविड धवन ने इस फिल्म का रीमेक बनाया था।

4 of 10
हेराफेरी - फोटो : Twitter
हेराफेरी
साल 2000 में आई प्रियदर्शन की फिल्म हेरा फेरी को अपने दौर की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म कहना गलत नहीं होगा। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी मुख्य किरदारों में थे। फिल्म में तीनों ही किरदार किसी भी तरीके से जल्द से जल्द पैसा कमाना चाहते हैं। बाबू भइया बने परेश रावल ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया था। किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप इस फिल्म को देख सकते हैं। हो सकता है इससे पहले आपने ये फिल्म तीन चार बार देखी भी होगी लेकिन यकीन मानिए पांचवी बार देखकर भी आपको उतना ही मजा आएगा।
विज्ञापन

5 of 10
गोलमाल - फोटो : Social Media
गोलमाल
फिल्म 'गोलमाल' आज भी लोगों के दिलोदिमाग से जाती नहीं है। इस फिल्म का नाम लेते ही दर्शकों को उत्पल दत्त और एक्टर अमोल पालेकर का चेहरा याद आ जाता है। फिल्म में बिंदिया गोस्वामी ने भी अच्छी एक्टिंग की थी। फिल्म को ऋषिकेष मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म साल 1979 की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। हालांकि इस नाम से और भी फिल्में बन चुकी हैं।
विज्ञापन

6 of 10
पड़ोसन - फोटो : social media
पड़ोसन
'पड़ोसन' को क्लासिकल कॉमेडी फिल्म कहे तो कोई गलत नहीं होगा। फिल्म की कहानी इतनी मजेदार है कि जितनी बार देखेंगे उतनी ही बार आपको ये गुदगुदाएगी। सुनील दत्त, महमूद, किशोर कुमार और सायरा बानो अभिनीत यह फिल्म कॉमेडी के मामले में आज भी मील का पत्थर साबित होती है। आर.डी. बर्मन के शानदार संगीत से सजी इस फिल्म का गाना ‘इक चतुर नार करके श्रृंगार’ आज भी बहुत पॉपुलर है। 
विज्ञापन

7 of 10
भागम भाग - फोटो : Twitter
भागम भाग
भागम भाग साल 2006 में रिलीज हुई ऐसी कॉमेडी फिल्म थी जिसे देखने के बाद दर्शक लोटपोट हो गए थे। इसका निर्देशन प्रियदर्शन और निर्माण सुनील शेट्टी ने किया था। इस फिल्म में गोविंदा, अक्षय कुमार और परेश रावल मुख्य भूमिका में थे। ये तीनों पहली बार इस फिल्म में एक साथ दिखे थे। इनके अलावा इस फिल्म में लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ और अरबाज खान भी थे। फिल्म की कॉमेडी खूब पसंद की गई थी। ये फिल्म आपको किसी भी ओटीटी प्लेफॉर्म पर मिल जाएगी।

8 of 10
जाने भी दो यारों - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
जाने भी दो यारों
कॉमेडी फिल्म 'जाने भी दो यारो' आज भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हैं। फिल्म को कुंदन शाह ने डायरेक्ट किया था।  कहते हैं कि महज़ साढ़े सात लाख रुपए के बजट में बनी इस कॉमेडी फिल्म ने इतिहास रच दिया था। नसीरुद्दीन शाह, रवि बासवानी, सतीश शाह और ओम पुरी जैसे दिग्गज अभिनेताओं ने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से चार चांद लगा दिए थे।

9 of 10
अंदाज अपना अपना - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
अंदाज अपना अपना
सलमान खान और आमिर खान की यह फिल्म आप जितनी बार देखेंगे उतनी बार ठहाके लगाएंगे। हालांकि ये फिल्म रिलीज के बाद फ्लॉप हो गई थी लेकिन समय के साथ लोगों ने इसे सुपरहिट कर दिया। इसमें शक्ति कपूर की कॉमेडी तो जबरदस्त है।
विज्ञापन

10 of 10
फिल्म हंगामा का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
हंगामा
प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आज भी लोगों को देखने बैठते हैं, तो अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। रिलीज के इतने साल बाद भी लोग इस फिल्म को नहीं भूल पाए हैं। हंगामा में परेश रावल, आफताब शिवदासानी, शक्ति कपूर, राजपाल यादव, अक्षय खन्ना और रिमी सेन जैसे सितारे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें