सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। मूवी इसी वर्ष दिवाली के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दावा किया जा रहा है कि 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में वह सब कुछ है, जो बड़े पैमाने पर दर्शकों को पसंद है। इस हाई ऑक्टेन फ्लिक में एक्शन से लेकर रोमांच तक, विदेशी स्थानों से लेकर आश्चर्यजनक स्टंट तक, और निश्चित रूप से शाहरुख खान द्वारा पठान के रूप में कैमियो भूमिका तक शामिल है। वहीं, अब 'टाइगर 3' के टीजर रिलीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जिसने फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है।