फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: 'गदर 2' के बाद क्या सच में सनी देओल ने साइन की है नई फिल्म? जानिए हकीकत

Thu, 21 Sep 2023 09:33 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'गदर 2' में सनी देओल - फोटो : social media
अभिनेता सनी देओल ने इस साल अपनी फिल्म 'गदर 2' से तहलका मचा दिया है। यह उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। 500 करोड़ से अधिक का कारोबार यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है। इसके अलावा पठान के बाद इतना कारोबार करने वाली इस साल की यह दूसरी फिल्म है। इस फिल्म के बाद फैंस की उम्मीदें सनी से और ज्यादा बढ़ गई हैं और उनकी अगली फिल्म पर नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल की अगली फिल्म को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बात की चर्चा जोरशोर से चल रही है कि एक्टर ने एक फिल्म साइन की है। इसमें वह घायल, घातक और दामिनी जैसी फिल्मों के बाद एक बार फिर राजकुमार संतोषी के साथ काम करने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को आमिर खान बनाएंगे। मगर, नई जानकारी कुछ और ही कहानी कह रही है।
विज्ञापन

3 of 5
धर्मेंद्र-सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल ने गदर 2 के बाद कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। वह फिलहाल निजी वजहों से ब्रेक पर हैं और अपने माता-पिता, धर्मेंद्र- प्रकाश कौर के साथ अमेरिका में हैं। अभी उन्होंने किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का फैसला नहीं लिया है। अभिनेता जिन प्रोजेक्ट में अब काम करना चाहते हैं, उन्हें लेकर वह किसी तरह की जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं।
Pandya Store: खट्टी मीठी यादों का पिटारा है 'पंड्या स्टोर' की पुरानी कास्ट, गणेश चतुर्थी पर एक साथ नजर आए सभी

4 of 5
रोहतक के पुलिसकर्मी देखेंगे गदर 2 - फोटो : अमर उजाला
दर्शक सनी देओल और संतोषी को एक बार फिर साथ काम करते देखना चाहते हैं। लेकिन, फिलहाल उनकी यह मुराद पूरी होगी या नहीं, इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि सनी देओल एक बार फिर गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा संग काम करने वाले हैं, मगर इसमें भी कोई सच्चाई नहीं है। खबरों के मुताबिक अमेरिका से लौटने के बाद सनी देओल स्क्रिप्ट पढ़ना शुरू करेंगे, इसके बाद ही अगली फिल्म पर कोई निर्णय लेंगे।
Kareena Kapoor: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं पटौदी खानदान की बहू करीना, जानें अभिनेत्री की कुल नेटवर्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी देओल बेटे राजवीर के साथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारत वापस आने के बाद सनी देओल अपने छोटे बेटे राजवीर की डेब्यू फिल्म 'दोनों' को भी समय देंगे। बता दें कि राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'दोनों' में राजवीर के साथ पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा लीड किरदार में हैं। यह फिल्म आगामी पांच अक्तूबर को रिलीज हो रही है।
Atlee Kumar: सुपरहिट फिल्में बनाने की मशीन हैं 'जवान' के एटली, दिलचस्प है निर्देशक के सिनेमाई करियर की शुरुआत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें