इमरान हाशमी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने संघर्ष के दिनों को याद कर इमरान ने कहा, “सब को यह समझने की जरूरत है कि एक बार जब आपने फिल्म कर ली और अपना सर्वश्रेष्ठ दे दिया तो आप नहीं जानते कि लोग कैसे प्रतिक्रिया देंगे और सिनेमा के इतिहास में ऐसा कोई अभिनेता नहीं है, जिसका पतन न हुआ हो। सभी को यह समझने की जरूरत है कि चीजें कभी-कभी अच्छी नहीं होती हैं और कभी-कभी, वे होंगी और आप वापसी करेंगे।"