फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emraan Hashmi: सलमान खान को 'भाई' नहीं कहते इमरान हाशमी, सुपरस्टार के लिए अभिनेता ने कही यह बड़ी बात

Sat, 25 Nov 2023 06:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इमरान हाशमी - फोटो : social media
इमरान हाशमी इन दिनों सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में खलनायक आतिश रहमान की भूमिका के लिए प्रशंसा बटोर रहे हैं। फिल्म में उनकी शानदार अदाकारी लोगों को काफी पसंद आ रही है। हाल ही में अभिनेता सुपरस्टार सलमान के साथ अपने रिश्ते पर चर्चा करते नजर आए। एक बातचीत में उन्होंने बताया कि वे उन्हें (सलमान) 'भाई' कहकर संबोधित नहीं करते हैं।
Pooja Bhatt: 'जख्म' का रीमेक बनाना चाहती हैं पूजा भट्ट, 'दिल है कि मानता नहीं' को दोबारा बनाने से किया इनकार
विज्ञापन

2 of 5
इमरान हाशमी - फोटो : social media
इमरान ने कहा कि वे शब्दों के बजाय अपनी कार्यशैली से सम्मान प्रदर्शित करने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही वह 'भाई' शब्द का इस्तेमाल न करें, लेकिन वह सलमान को भाई और दोस्त मानते हैं। इमरान के मुताबिक, सम्मान का असली सार व्यवहार में निहित है और वह अपने परिवार की परवरिश के आधार पर इस सिद्धांत का पालन करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
इमरान हाशमी - फोटो : social media
उन्होंने जोर देकर कहा कि वे फिल्म सेट पर सभी का समान रूप से सम्मान करते हैं। बता दें कि हाल ही में एक बातचीत में अभिनेता ने टाइगर 3 को अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म करार दिया था। 

4 of 5
इमरान हाशमी - फोटो : social media
बता दें कि लंबे समय से इमरान की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर सकी थी। उनकी पिछली फिल्म सेल्फी के लिए उनकी तारीफ तो जरूर हुई, लेकिन यह फिल्म टिकट खिड़की पर फ्लॉप साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'टाइगर 3' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, टाइगर 3 की बात करें तो यह इमरान के लिए अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने  अब तक 250 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। अगर यह फिल्म इस वीकएंड पर अच्छा उछाल लेती है तो इसके 300 करोड़ में पहुंचने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।
Fighter: बड़ी बेसब्री से 'फाइटर' का इंतजार कर रहे अनिल कपूर, पोस्ट साझा कर लिखी ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें