फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारे, जिनको 'अफवाहों' ने जीते जी मार डाला

Fri, 01 Jul 2016 08:12 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
1 of 6
फिल्मकार मृणाल सेन के निधन की ‘अफवाहों’ ने गुरूवार को जोर पकड़ा, लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब किसी स्टार की मौत की 'झूठी' खबरें उड़ी हैं।
विज्ञापन

वो जिनकी मौत की उड़ीं 'झूठी' खबरें

2 of 6
- फोटो : BBC
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का आता है। जब भी कभी वो अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए जाते हैं, तब इस तरह की अफवाहें उड़नी शुरू हो जाती हैं। बीते दिनों ऐसी ही अफवाह आने के बाद दिलीप कुमार की पत्नी और बीते जमाने की हीरोइन सायरा बानो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उनके सेहतमंद होने की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन

वो जिनकी मौत की उड़ीं 'झूठी' खबरें

3 of 6
गुजरात सरकार के ब्रांड अम्बेसडर हैं अमिताभ - फोटो : BBC
दिलीप कुमार के बाद अमिताभ बच्चन का नाम आता है। अमिताभ बच्चन के बारे में खबर आई कि उनका अमेरिका में सड़क हादसे में निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन ने कोई प्रतिक्रिया न देना ही बेहतर समझा।
 

वो जिनकी मौत की उड़ीं 'झूठी' खबरें

4 of 6
लता मंगेशकर - फोटो : pti
मौत की झूठी खबरों से स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी नहीं बच पाईं। कभी कभार ट्विटर पर लता मंगेशकर के मरने की खबरें भी आने लगती हैं। झूठी खबरों पर विराम लगाते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘नमस्कार। कृपया मेरी सेहत को लेकर आने वाली खबरों पर यकीन न करें। भगवान की कृपा से मैं स्वस्थ हूं।’

 
विज्ञापन

वो जिनकी मौत की उड़ीं 'झूठी' खबरें

5 of 6
दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत साल 2011 में सांस संबंधी दिक्कतों की वजह से अस्पताल क्या गए, उनके बारे में ऐसी खबरें आने लगीं। इन खबरों पर विराम लगाने के लिए रजनीकांत की पत्नी आगे आईं।
अभिनेता शक्ति कपूर को भी पिछले साल 21 फरवरी की सुबह जगने के बाद अपने मरने की खबर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वो जिनकी मौत की उड़ीं 'झूठी' खबरें

6 of 6
कुछ समय पहले व्हाट्सएप और ट्विटर पर खबर आई कि अभिनेता शक्ति कपूर फिल्म की शूटिंग के बाद खंडाला से लौटते समय सड़क हादसे में मारे गए। शक्ति कपूर बैंकॉक से शूटिंग करके लौटे थे। जब इस खबर ने ज्यादा तूल पकड़ा तो शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत ने शक्ति कपूर के सेहतमंद होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें