शोले फिल्म बॉलीवुड की जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इस फिल्म को आज भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था। इस फिल्म का एक-एक किरदार दर्शकों के जेहन में लंबे वक्त तक रहा था। कई डायलॉग तो ऐसे थे जो अब भी उतने ही मशहूर हैं। 'अरे ओ सांबा...कितने आदमी थे' यह सीन और संवाद अब भी फेमस है। गब्बर के किरदार में अमजद खान की भी खूब सराहना हुई थी। फिल्म शोले 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी। फिल्म की स्क्रिप्ट और संवाद सलीम-जावेद ने लिखे थे। जबकि इस फिल्म को मशहूर निर्देशक रमेश सिप्पी ने डायरेक्ट किया था।
हालांकि, इस फिल्म का एक सीन ऐसा भी था जिसे अभिनेता धर्मंद्र के कहने पर बदलना पड़ा था। आइए जानते हैं यह पूरा मामला...