हिंदी सिनेमा के बाद देश में साउथ फिल्मों का भी बड़ा कारोबार है। इन दिनों साउथ की फिल्में नाम सिर्फ वहां रहे लोगों को पसंद हैं, बल्कि हिंदी सिनेमा प्रेमी भी अब टॉलीवुड फिल्मों को काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि बीते दिनों बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जो साउथ फिल्मों का रीमेक हैं। लेकिन, शायद ही आप जानते होंगे कि फिल्मों के रीमेक का यह सिलसिला सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टॉलीवुड में भी जारी है। दरअसल, बॉलीवुड की भी ऐसी कई फिल्में हैं जिनकी लोकप्रियता के चलते साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इन फिल्मों का रीमेक बनाया गया है। आइए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में-
थ्री इडियट्स
आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी स्टारर फिल्म थ्री इडियट्स आज भी लोगों को खासा पसंद है। दमदार कहानी और एक्टिंग वाली यह फिल्म आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। स्टूडेंट लाइफ और दोस्ती पर बेस्ड इस फिल्म का तमिल में रीमेक बन चुका है। साल 2012 में आई तमिल फिल्म ननबन में श्रीकांत, जीवा, विजय और इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिका में नजर आए थे।