फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया स्टार: 'बसपन का प्यार' वाला बच्चा ही नहीं, ये बच्चे भी रातों-रात हुए मशहूर

Sat, 31 Jul 2021 01:30 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सहदेव दिर्दो - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों मोबाइल फोन मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बन गया है और उसपर सोशल मीडिया। आए दिन एक से एक वीडियोज देखने को मिलती हैं। आलम ये है कि कई वीडियोज तो ट्रेंड में आ ही जाती हैं साथ ही उसमें दिख रहे कलाकार भी रातों रात मशहूर हो जाते हैं। इन दिनों 'जाने मेरी जानेमन, भूल नहीं जाना, मेरा बसपन (बचपन) का प्यार' काफी ट्रेंड में है। ना जाने कितने लोग इसको लेकर अलग अलग अंदाज में रील्स बना चुके हैं। देश में ही नहीं बल्कि विदेशी लोग भी इस वीडियो से काफी प्रभावित हैं। यहां तक कि इस गाने ने अनुष्का शर्मा की नींद भी उड़ा दी है। इस गाने के साथ साथ वीडियो में दिख रहा बच्चा भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें, सिर्फ बसपन का प्यार वाला बच्चा ही नहीं बल्कि इसके अलावा और भी बच्चे हैं जो अपनी वीडियोज के जरिये रातों रात सोशल मीडिया स्टार बन गए हैं।

'जाने मेरी जानेमन' गाने वाले लड़के का नाम सहदेव दिर्दो है और उसने गाना इस प्रकार गाया है कि यह बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और सभी की जुबान पर चढ़ गया है। सहदेव के स्कूल टीचर ने साल 2019 में उनकी कक्षा में बसपन का प्यार गाना गाते हुए उनका एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। नीले रंग की शर्ट पहने, सहदेव सीधे कैमरे में देखते हैं और गाना गाते हैं। यह वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है और यहां तक कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सहदेव को माला पहनाकर सम्मानित किया था।
 

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जूनियर मीराबाई चानू - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीता है। उन्हीं की तरह वेटलिंफ्टिंग करते हुए एक बच्ची ने वीडियो शेयर किया था जो खूब वायरल हुआ था। बाद में यह बच्ची मेडल जीतने की खुशी भी मनाती है।
 
विज्ञापन

3 of 7
पढ़ाई की कुर्बानी देने को तैयार बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले एक और वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें दो बच्चे कोरोना से लड़ने के लिए अपनी पढ़ाई की कुर्बानी देने को तैयार थे। वो कहते हैं मोदी जी हम सात साल तक भी स्कूल बंद करना पड़े तो हम तैयार हैं।
 

4 of 7
बेबी अनुश्रुत - फोटो : सोशल मीडिया
बेबी अनुश्रुत का बाल कटवाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसमें वो बार्बर को बाल काटने के लिए धमकाते हुए बहुत ही क्यूट लग रहा था। लोग इस वीडियो के भी दीवाने हो गए थे।
 
विज्ञापन

5 of 7
टुरू लब वाला बच्चा - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले टुरू लब करके काफी मीम्स वायरल हुए थे। एक लड़के ने अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के लास्ट में उसने Turu Lob बोला था, जिसका मतलब सच्चा प्यार है उसका ये कहना लोगों को इतना पसंद आया कि ये देखते ही लोगों का मनपसंद मीम बन गया।
विज्ञापन

6 of 7
बच्ची ने गाया लता मंगेशकर का गाना - फोटो : सोशल मीडिया
दो-तीन साल की ये बच्ची कमाल के सुर लगाती है। इसके गाने के वीडियो देख लोग हैरान रह जाते हैं। बच्ची ने लता मंगेशकर का लग जा गले वाला गाना गाया था जिसकी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कमलेश - फोटो : सोशल मीडिया
कमलेश एक ऐसा बच्चा था जिसे नशे की लत थी और वो टायर का पंचर बनाने वाले सॉल्यूशन को कपड़े में लगाकर सूंघता था। उसे एक डॉक्यूमेंट्री में भी फीचर किया गया था। इसके बाद वो फेमस हो गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें