टीवी से लेकर बॉलीवुड तक, सेलेब्स का अपने को-स्टार के साथ रिलेशनशिप में रहना आम बात है। कई एक्टर या एक्ट्रेस को फिल्म के सेट पर प्यार हुआ है और फिर उन्होंने अपने को-स्टार के साथ शादी भी रचाई है। लेकिन इसके बावजूद भी कई कपल्स का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां रह चुकी हैं, जो एक समय फिल्मी दुनिया में अपनी खूबसूरत लव स्टोरी की वजह से सुर्खियों में रहते थे और आज के समय में वह तलाक लेकर अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हैं। लेकिन तलाक के बाद भी वह अपने बच्चों के लिए दोस्ती का रिश्ता साझा कर रहे हैं।
इस लिस्ट में आमिर खान-किरण राव से लेकर मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान तक का नाम शामिल है। ये स्टार्स अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देने के लिए अपने एक्स पार्टनर के साथ खूबसूरत रिश्ता साझा करते हैं। इस स्टोरी में आपको ऐसे ही पांच कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं।