फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार: इन सदस्यों का कपूर खानदान से है गहरा नाता, रिश्ते जानकर हो जाएंगे हैरान

Sun, 11 Jul 2021 01:44 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
कपूर परिवार - फोटो : Social Media
कपूर खानदान फिल्म जगत का एक ऐसा परिवार है जिन्होंने फिल्म जगत में 93 सालों से शासन किया है। पृथ्वीराज कपूर की पांच पीढ़िया बॉलीवुड में अपने अभिनय का कमाल दिखा रही हैं। आज भी रणबीर कपूर से लेकर आदर जैन तक कपूर खानदान के चिराग फिल्म जगत में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर रहें हैं। कपूर खानदान के पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर, शशि कपूर, शम्मी कपूर सहित कपूर परिवार के कई सदस्यों ने हमेशा अपने दर्शकों का मनोरंजन किया। कपूर खानदान में कई ऐसे भी लोग हैं जो इस परिवार से तो ताल्लुक रखते हैं लेकिन इनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। 

इन कपूर परिवार के सदस्यों के बारे में नहीं जानते होंगे

कपूर खानदान के शम्मी कपूर, शशि कपूर, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पृथ्वीराज कपूर जहां इंडियन थिएटर के पहले खोजकर्ता थे, वहीं राज कपूर फिल्म जगत में दिग्गज अभिनेता होने के साथ-साथ निर्देशक भी थे। लेकिन कपूर खानदान सिर्फ उतना नहीं है जितना आपको बड़े परदे पर दिखता है या फिर जिन्हें आप जानते हैं। कपूर खानदान से जुड़े कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनके बारे में आप नहीं जानते, लेकिन वो कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं  आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में कपूर खानदान के उन सदस्यों के बारे में बताएंगे जो लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन कपूर परिवार का जरुरी हिस्सा हैं।
विज्ञापन

2 of 9
त्रिलोक कपूर - फोटो : Social Media
त्रिलोक कपूर

पृथ्वीराज कपूर के भाई और बशेश्वरनाथ कपूर के बेटे त्रिलोक कपूर एक कैरेक्टर आर्टिस्ट थे। त्रिलोक कपूर ने अपने पूरे करियर में 18 फिल्मों में काम किया। उन्होंने अधिकतर फिल्मों में शिव की भूमिका निभाई है। साल 1950 में आई फिल्म ‘हर हर महादेव’ में त्रिलोक ने शिव जी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने ही उन्हें अभिनय की दुनिया में अलग पहचान दिलाई। त्रिलोक कपूर ने 1930 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने अधिकतर पौराणिक फिल्मों में काम किया। 
विज्ञापन

3 of 9
उर्मिला सियाल कपूर - फोटो : Social Media
उर्मिला सियाल कपूर

उर्मिला सियाल कपूर राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर की इकलौती बहन थीं। पृथ्वीराज कपूर की बेटी उर्मिला सियाल कपूर की बहुत ही कम उम्र में शादी हो गई थी। राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर ने कोयला खदान के मालिक चरणजीत सियाल के साथ उर्मिला कपूर का रिश्ता करवाया था। उर्मिला के तीन बेटियां एक बेटा है। उनके बच्चों का नाम अनुराधा सियाल, प्रीति सियाल और नमिता सियाल और जतिन सियाल है। उनके बेटे जतिन सियाल सियाल फिल्म और टेलीविजन में एक जाना-माना चेहरा हैं।

4 of 9
आदित्य राज कपूर - फोटो : Social Media
आदित्य राज कपूर
 
शम्मी कपूर और गीता बाली के बेटे आदित्य राज कपूर की फिल्म जगत और लाइमलाइट से बिलकुल दूर हैं। आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत चाचा राज कपूर के साथ उनकी फिल्म 'बॉबी' से की थी। उन्होंने चाचा राज कपूर के साथ 'सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘साजन’ जैसी फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक काम किया है। साल 1982 में प्रीति के साथ गुरु हैदाखान बाबा के आश्रम में आदित्य ने शादी की थी।  आदित्य अपनी सौतेली मां नीला के साथ अच्छे संबंध साझा करते थें।
विज्ञापन

5 of 9
जेनिफर केंडल कपूर - फोटो : Social Media
जेनिफर केंडल कपूर

1956 में शशि कपूर की मुलाकात जेनिफर से कोलकाता में हुई थीं। वहां पर वो पृथ्वी थिएटर के लिए सहायक मंच प्रबंधक और अभिनेता के रूप में काम कर रहे थें। लगातार मुलाकातों के बाद शशि कपूर और जेनिफर केंडल एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। हालांकि जेनिफर का परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था। शशि कपूर की भाभी गीता बाली की मदद से शशि और जेनिफर ने 1958 में शादी कर ली थी। शशि कपूर और जेनिफर के तीन बच्चें हैं जिनका नाम कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर है। 1984 में जेनिफर का कैंसर के कारण निधन हो गया था और दिसंबर 2017 में शशि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। शशि कपूर की पत्नी और पृथ्वी थिएटर की सह-संस्थापक जेनिफर केंडल इंग्लैंड की मशहूर अभिनेत्री थीं।
विज्ञापन

6 of 9
कंचन कपूर - फोटो : Social Media
कंचन कपूर

शम्मी कपूर और गीता बाली की बेटी कंचन कपूर की शादी मनमोहन देसाई के बेटे से हुई थी। कंचन कपूर और केतन देसाई की दो बेटियां हैं, जिनका नाम पूजा देसाई और राजेश्वरी देसाई है।
विज्ञापन

7 of 9
संजना कपूर - फोटो : Social Media
संजना कपूर

शशि कपूर और जेनिफर केंडल की बेटी संजना कपूर ने बॉलीवुड में ‘36 चौरंगी लेन’, ‘उत्सव’, ‘सलाम बॉम्बे’ और ‘हीरो हीरालाल’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। संजना ने 1993 से 2012 तक पृथ्वी थिएटर का पूरा कार्यभार संभाला था। संजना की पहली शादी निर्देशक आदित्य भट्टाचार्य से हुई थी। दूसरी शादी संजना ने बाघ संरक्षणवादी वाल्मीक थापर के साथ शादी की थी। संजना और वाल्मीक का एक बेटा हमीर थापर है। संजना ने 90 के दशक में अपने अभिनय करियर को छोड़ दिया था और उन्होंने थिएटर पर ध्यान देना शुरू कर दिया था।

8 of 9
कुणाल कपूर - फोटो : Social Media
कुणाल कपूर
 
शशि कपूर और जेनिफर केंडल के बेटे कुणाल कपूर ने रमेश सिप्पी की बेटी शीना सिप्पी से शादी की थी। कुणाल कपूर ने जूनून’, ‘अहिस्ता-अहिस्ता’, ‘विजेता’, ‘उत्सव’, ‘त्रिकाल’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। हालांकि वो लंबे समय से परदे से दूर हैं और अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। साल 2004 में कुणाल और शीना का तलाक हो गया। इन दोनों के दो बच्चें हैं जहान  कपूर और शायरा कपूर। जहान कपूर जल्द ही हंसल मेहता की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहें हैं।
विज्ञापन

9 of 9
करण कपूर - फोटो : Social Media
करण कपूर

शशि कपूर के छोटे बेटे करण कपूर ने बॉम्बे डाइंग को एंडोर्स करके मॉडलिंग की दुनिया में अपना मुकाम बनाया था। उन्होंने श्याम बेनेगल की फिल्म 'जुनून' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘लोहा’ और ‘अफसर’ और ‘36 चौरंगी लेन' जैसी फिल्मों में काम किया।हालांकि कुछ समय बाद अभिनय छोड़ करण कपूर ने फोटोग्राफी में अपना करियर बना लिया। उन्होंने लोर्ना से शादी कर ली थी और लंदन में अपने बच्चों आलिया कपूर और ज़च कपूर के साथ रहते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें