निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही चर्चा में आ गई थी क्योंकि इस फिल्म में विवेक अग्निहोत्री ने साल 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन की ऐतिहासिक घटना को दिखाया है। इस फिल्म के जरिए कश्मीरी पंडितों के दर्द को देखने के बाद लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। हर किसी ने फिल्म को शानदार बताया है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस फिल्म पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, अब अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक शख्स इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देता हुआ दिख रहा है। इस दौरान वह भावुक भी होता हुआ दिखा।