फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था: ज्योतिष में अटूट विश्वास रखते हैं ये सितारे, किसी ने कर्ज की वजह से तो किसी ने करियर के लिए धारण किए रत्न

Sat, 12 Mar 2022 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
किस्मत चमकाने के लिए रत्नों पर अटूट विश्वास रखते हैं ये सितारे, देखें पूरी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे अंक ज्योतिष और रत्नों में अटूट विश्वास रखते हैं। यही वजह है कि कई सेलेब्रिटीज अपनी किस्मत बदलने के लिए अपने नाम के अक्षरों में हेरफेर करते हैं तो कई सितारे रत्नों का सहारा लेते हैं। पब्लिक प्लेस में भी ये सेलेब्स अक्सर अपने हाथों में कई तरह की अंगूठियां पहने नजर आ जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फिल्मी हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपना भाग्य बदलने के लिए अलग-अलग तरह की रत्नों को धारण करने में विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
किस्मत चमकाने के लिए रत्नों पर अटूट विश्वास रखते हैं ये सितारे, देखें पूरी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम इस सूची में पहले नंबर पर आता है। 70 के दशक में अमिताभ के सितारे बुलंदियों पर थे। यह सिलसिला साल 1990 तक चला, लेकिन धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता गिरते चली गई और साल 2000 आते-आते उनके ऊपर भारी कर्ज हो गया। इसके बाद किसी के कहने पर उन्होंने नीलम पहनना शुरू किया जिसके बाद एक बार फिर उनकी किस्मत चमक गई और बॉलीवुड में उनका सिक्का फिर से चल पड़ा।
विज्ञापन

3 of 9
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन
बिग बी की तरह ही उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी रत्नों में काफी विश्वास रखते हैं। जूनियर बच्चन नीलम और पन्ना पहनते हैं। एक्टिंग करियर की बात करें तो अभिषेक को आखिरी बार फिल्म 'बॉब बिस्वास' में देखा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें क्रिटिक्स और दर्शकों की खूब तारीफ मिली थी।

4 of 9
अभिनेता सलमान खान। - फोटो : Social Media
सलमान खान
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का नंबर आता है। सलमान अपने हाथ में अपने पिता सलीम खान की तरह ही ब्रेसलेट पहनते हैं। यह ब्रेसलेट उन्हें उनके पिता सलीम खान ने गिफ्ट किया था। इस ब्रेसलेट में फिरोजा लगा हुआ है जो पहनने वाले शख्स को नकारात्मक ऊर्जा से दूर रखता है। सलमान इस ब्रेसलेट को अपने लिए बहुत लकी मानते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
शाहरुन खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान 
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान भी रत्नों में गहरी आस्था रखते हैं। किंग खान कई साल से अपने हाथ में पन्ना पहनते हैं। इसे वह अपने लिए लकी मानते हैं। बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का टीजर लॉन्च किया गया था। इस फिल्म का टीजर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यशराज के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म में किंग खान जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। 
विज्ञापन

6 of 9
ekta kapoor - फोटो : instagram
एकता कपूर 
टीवी इंडस्ट्री की क्वीन के एकता कपूर की उंगलियां देखकर कोई भी यह जान सकता है कि उन्हें रत्नों पर कितना भरोसा है। वह अपनी उंगलियों में कई तरह के रत्न पहनती हैं। जिसमें पुखराज, मूंगा, मोती प्रमुख हैं। एकता इन दिनों अपने वेब शो 'लॉकअप' की वजह से सुर्खियों में हैं। इस शो को कंगना रणौत होस्ट कर रही हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त
संजय दत्त भी ज्योतिषी की सलाह पर मोती और पीला पुखराज पहनते हैं। उनके मुताबिक जब से उन्होंने इस रत्न को धारण किया है उनका जीवन आसान हो गया है।

8 of 9
shilpa shetty - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी को भी ज्योतिषशास्त्र और रत्नों में गहरी आस्था है। वह अपने हाथ में पुखराज पहनती हैं। उनका मानना है कि इस रत्न को धारण करने के बाद उन्हें बहुत फायदा हुआ है।
विज्ञापन

9 of 9
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय  देवगन
अजय देवगन भी दूसरे फिल्मी सितारों की तरह ही अंगूठियां पहनते हैं। अपनी किस्मत के सितारे बुलंद करने के लिए उन्होंने पुखराज और मोती धारण किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय ने हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'रूद्र' वेब सीरीज से डेब्यू किया है। यह शो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें