करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बराड़ और कीथ एलन जैसे सितारों से सजी मर्डर-मिस्ट्री फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' की रिलीज के सात दिन पूरे हो गए हैं। 13 सितंबर को सिनेमाघरों दस्तक देने वाली इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन घटती ही जा रही है। आइए अब इसके सातवें दिन के कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-