फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: ऐश्वर्या से लेकर आलिया तक, जान्हवी से पहले दक्षिण में जलवा बिखेर चुकी हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां

Thu, 19 Sep 2024 08:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
जान्हवी कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई अदाकारा हैं। बेहद कम समय में उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। फिल्म दर फिल्म उनके अभिनय में भी गजब का सुधार देखने को मिल रहा है। वह जल्द ही तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में देवरा नाम की फिल्म से अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। फैंस को उनकी इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। जान्हवी से पहले कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी हैं और उन्होंने सफलता के झंडे भी गाड़े हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय की गिनती भारत की सबसे खूबसूरत महिलाओं में होती है। सुंदरता के साथ वह अपने अभिनय से भी दर्शकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। वह कई साउथ की सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय क्षमता को प्रदर्शित कर चुकी हैं। कुछ समय पहले रिलीज हुई पीएस-1 और पीएस-2 में ऐश्वर्या ने दमदार अदाकारी दिखाई थी। वहीं, वह रजनीकांत की बलॉकबस्टर फिल्म रोबोट में भी दिख चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट मौजूदा समय की सबसे शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। बॉलीवुड में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनका साउथ डेब्यू भी शानदार रहा था। एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर में वह एक छोटी सी, लेकिन अहम भूमिका में दिखी थीं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे। 

4 of 5
पूजा हेगड़े - फोटो : इंस्टाग्राम@hegdepooja
पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री में से एक हैं। दक्षिण भारत में भी उनकी अदाकारी को खूब पसंद किया जाता है। राम चरण के साथ रंगस्थलम, एनटीआर जूनियर के साथ 'अरविंद समेथा वीरा राघव', महेश बाबू के साथ 'महर्षि', अल्लू अर्जुन के साथ अला वैकुंठपुरमुलु और विजय के साथ बीस्ट में वह नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तमन्ना भाटिया
इस सूची में तमन्ना भाटिया का नाम भी शामिल हैं। तमन्ना यूं तो बहुत सी दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन उनकी सबसे ज्यादा सफल फिल्म बाहुबली रही थी। एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को हिंदी पट्टी में खूब प्यार मिला था। 
Singham Again: सिंघम अगेन में बजेगा बाजीराव सिंघम का डंका, पुलिस किरदार में धमाल मचाएंगे रणवीर-टाइगर और अजय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें