फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Buckingham Murders Day 7 Collection: 'द बकिंघम मर्डर्स' की हालत ढीली, कमाल दिखाने से चूकी करीना की फिल्म

Thu, 19 Sep 2024 09:36 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द बकिंघम मर्डर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बराड़ और कीथ एलन जैसे सितारों से सजी मर्डर-मिस्ट्री फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' की रिलीज के सात दिन पूरे हो गए हैं। 13 सितंबर को सिनेमाघरों दस्तक देने वाली इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन घटती ही जा रही है। आइए अब इसके सातवें दिन के कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 5
'द बकिंघम मर्डर्स' - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
'द बकिंघम मर्डर्स' का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। कहानी असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने मिलकर लिखी है। इस फिल्म का निर्माण महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स, बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा किया गया है। दमदार सस्पेंस वाली इस फिल्म का बजट तकरीबन 40 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन

3 of 5
'द बकिंघम मर्डर्स' - फोटो : इंस्टाग्राम
कमाई की बात करें तो 'द बकिंघम मर्डर्स' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। दूसरे दिन यानी शनिवार को इसकी कमाई में 69.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने शनिवार को अपने खाते में महज 1.95 करोड़ रुपये जोड़े। 'द बकिंघम मर्डर्स' के तीसरे दिन का कलेक्शन 10.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2.15 करोड़ रुपये रहा। 

Uorfi Javed Video: उर्फी जावेद ने मुनव्वर फारूकी को बताया 'बेवकूफ कॉमिक', सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस

4 of 5
'द बकिंघम मर्डर्स' - फोटो : इंस्टाग्राम
'द बकिंघम मर्डर्स' की चौथे दिन की कमाई में 62.79 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने सोमवार को 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 'द बकिंघम मर्डर्स' ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को 6.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75 लाख रुपये का कारोबार किया। करीना कपूर खान की इस फिल्म ने छठे दिन 33.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया।  

Stree 2: 'स्त्री 2' की सफलता पर यशराज फिल्म्स ने दी मैडॉक को बधाई, बताया सभी के लिए नया बेंचमार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'द बकिंघम मर्डर्स' - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, अब फिल्म की सातवें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट की मानें तो, 'द बकिंघम मर्डर्स' ने सातवें दिन महज 19 लाख रुपये का कारोबार किया है। इससे साफ मालूम हो रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी हालत खस्ता है। साथ ही यह दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब नजर आ रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें