साल की शुरूआत हिट फिल्म ‘मास्टर’ से करने वाले अभिनेता विजय ने अपने करियर की 65वीं फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग जॉर्जिया में पूरी कर ली है। फिल्म का नामकरण अभी तक नहीं हुआ है। अभिनेता विजय को तमिल फिल्म इंडस्ट्री में दलपति विजय के नाम से पुकारा जाता है। अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी करके विजय रविवार को भारत वापस लौट आए हैं।