फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीविजन की सुपरहिट ये जोड़ियां, असल जिंदगी में एक दूसरे से करती हैं बेइंतहा नफरत

Thu, 03 Dec 2020 10:41 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टेलीविजन की पसंदीदा जोड़ियां - फोटो : फाइल फोटो
टेलीविजन धारावाहिकों में या रियलिटी शो में दिखाईइ जाने वाली जोड़ियां अक्सर दर्शकों को खूब पंसद आती हैं। दर्शकों की नजर में ये रील लाइफ जोड़ी रियल लाइफ जोड़ी बन जाती है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब इन सितारों के बीच कैमिस्ट्री तो काफी अच्छी दिखती है लेकिन असल जिंदगी में इनके बीच कोई कैमिस्ट्री ही नहीं होती। असल जिंदगी में ये सितारे एक दूसरे का चेहरा भी नहीं देखना चाहते हैं। इस पैकेज में आपको दिखाते हैं ऐसी ही कुछ चर्चित जोड़ियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
अनस राशिद और दीपिका सिंह
दीपिका सिंह- अनस राशिद
दिया और बाती हम फेम एक्टर्स दीपिका सिंह और अनस राशिद की जोड़ी ऑनस्क्रीन उनके चाहने वालों को खूब पसंद आती थी। इनकी जोड़ी हमेशा ही टॉप पर रही है लेकिन असल जिंदगी में ये दोनों एक दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे। इन दोनों की जरा भी नहीं पटा करती थी जिसका असर शो पर भी देखने को मिला।
विज्ञापन

3 of 6
vikas gupta and shilpa shinde - फोटो : colors tv
विकास गुप्ता- शिल्पा शिंदे
विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के बीच की दूरी बिग बॉस के दौरान सामने आई थी। ये दोनों इस शो में आने के बाद काफी लड़ाई झगड़ा एक दूसरे से किया करते थे। दोनों एक दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे।

4 of 6
Rashmi Desai and Sidharth Shukla - फोटो : instagram
रश्मि देसाई- सिद्धार्थ शुक्ला
रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच का झगड़ा भी बिग बॉस 13 के दौरान सामने आया। इससे पहले तक इन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद किया करते थे। ये दोनों फैंस के बीच काफी पॉपुलर रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी को 'दिल से दिल तक' धारावाहिक में देखा गया था। जिसमें दोनों को खूब पसंद किया गया। लेकिन बिग बॉस के दौरान पता चला कि ये दोनों एक दूसरे को फूटी आंख भी नहीं सुहाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
kapil sharma sunil grover - फोटो : social media
कपिल शर्मा- सुनील ग्रोवर
एक समय पर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। ये दोनों साथ मिलकर दर्शकों को खूब हंसाते थे। सभी को हंसाते- हंसाते कब इन दोनों के बीच विवाद हो गया किसी को पता ही नहीं चला। कपिल और सुनील के झगड़े ने इनके फैंस को भी काफी दुख पहुंचाया था। फैंस ने कई बार सोशल मीडिया पर भी दोनों से साथ आने की गुहार लगाई लेकिन हो नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोविंदा और कृष्णा
गोविंदा- कृष्णा
मामा-भांजे की ये जोड़ी कृष्णा- गोविंदा, जब-जब स्टेज पर साथ आई दर्शकों के सामने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। इनके फैंस भी इनकी जोड़ी को खूब पसंद करते थे। हांलाकि, कुछ साल पहले पारिवारिक कारणों के चलते इन दोनों के बीच मतभेद हुए। इसके बाद से ही मामा-भांजे के रिश्ते में ऐसी दरार आई कि अब इनकी अनबन सबके सामने है।

पढ़ें: किसान आंदोलन: कंगना और दिलजीत की जंग में फैंस को याद आए 'ऋतिक', सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार मीम्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें