साउथ अभिनेता तेजा सज्जा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'हनुमान' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। समीक्षकों और दर्शकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया पाने के अलावा फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सफल साबित हो रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'हनुमान' के अभिनेता तेजा सज्जा ने फिल्म की शूटिंग के दौरान लगभग अपनी एक आंख खो दी थी? दरअसल, शूटिंग के दौरान वे एक हादसे के शिकार हो गए, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया।