फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: एनिमल में रणबीर को थप्पड़ मारने के बाद वह रो पड़ी थीं रश्मिका, एक टेक में शूट हुआ था सीन

Fri, 19 Jan 2024 09:57 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इसके साथ ही उन्होंने बताया, 'यह सीन एक टेक में शूट किया गया था। हमने वह क्रम आधे दिन में पूरा कर लिया। मुझे यह पसंद आया और उस पल मुझे एहसास हुआ कि एक कलाकार होने का यही उच्चतम स्तर है।'
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' ने हर तरफ खूब सुर्खियां बटोरी हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी नजर आईं। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। रश्मिका मंदाना ने फिल्म में रणबीर की पत्नी का किरदार निभाया है। हाल ही में फिल्म में रणबीर कपूर को थप्पड़ मारने वाले सीन को लेकर रश्मिका ने खुलकर बात की है। उन्होंने बताया की इस सीन के शूट होने के बाद वह रो पड़ी थीं।
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला
रश्मिका मंदाना ने हाल ही में एक बातचीत में बताया, 'पूरा सीक्वेंस एक टेक में था, क्योंकि इसमें बहुत कुछ घूम रहा था। यह पहले से नहीं बताया गया था। मुझे नहीं पता था कि मैं क्या करने जा रही हूं। संदीप ने मुझसे सिर्फ यह महसूस करने के लिए कहा था कि इस स्थिति में कोई व्यक्ति कैसा महसूस करेगा। बस यही याद है। मुझे एक्शन और कट के बीच कुछ भी याद नहीं है। मेरा दिमाग बिल्कुल ब्लैंक हो गया था।' 

Shahid Kapoor: जिम में सुनी कहानी, रोबोट से हुआ प्यार, शाहिद कपूर की मानें तो फिल्मों की लगी लंबी कतार
विज्ञापन

3 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री ने आगे कहा कि सीन पूरा होने के बाद भी वह उसी क्षण में थीं और शॉट पूरा होने के बाद भी रोती रहीं। वह रणबीर के पास गईं और पूछा कि क्या वह ठीक हैं। रश्मिका ने बताया, 'इस सीक्वेंस के बाद मैं सच में रो रही थी। मैंने उन्हें थप्पड़ मारा है, मैं चिल्ला रही हूं, हंगामा हो रहा है और मैं रणबीर के पास जाती हूं और कहती हूं कि क्या यह ठीक था? क्या तुम ठीक हो?'

4 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही उन्होंने बताया, 'यह सीन एक टेक में शूट किया गया था। हमने वह क्रम आधे दिन में पूरा कर लिया। मुझे यह पसंद आया और उस पल मुझे एहसास हुआ कि एक कलाकार होने का यही उच्चतम स्तर है। लोग हर बार इस तरह का सीक्वेंस नहीं लिखते। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने यह फिल्म और यह सीक्वेंस किया। मैं खुद से हैरान थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला
संदीप वांगा रेड्डी द्वारा निर्देशित 'एनिमल' में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर और सुरेश ओबेरॉय हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई है।  

Ananya Panday: 'खो गए हम कहां' स्टार करना चाहती हैं बोल्ड रोल्स, बोलीं- मौका मिला तो करूंगी बायोपिक में काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें