तलत महमूद
मखमली आवाज के मालिक... तलत महमूद जन्म नवाबों के शहर लखनऊ में जनाब मंजूर महमूद साहब के बेटे के तौर पर हुआ था। तलत महमूद को बचपन से गाने का बहुत शौक था, लेकिन रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार में गाने बजाने ठीक नहीं माना जाता था, जबकि तलत महमूद तो फिल्मों में बतौर हीरो एक्टिंग करना चाहते थे, तो उनके सामने दो ही रास्ते मौजूद थे। घर पर रहिए या घर छोड़कर फिल्मों में चले जाइए। उन्होंने दूसरा रास्ता चुनना ठीक समझा। फिर क्या था, पिता ने उन्हें घर से निकाल दिया और 10 साल तक चेहरा नहीं देखा। यह नाराजगी तब खत्म हुई, जब तलत फेमस हो गए और फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें इज्जत से देखा जाने लगा। महज 16 साल की उम्र में तलत महमूद ने वीर दास जिगर जैसे नामचीन शायरों के कलाम ऑल इंडिया रेडियो के लिए गाना शुरू कर दिए थे।