J. Jayalalithaa
- फोटो : सोशल मीडिया
जयललिता का जन्म 24 फरवरी 1948 को मैसूर राज्य के मेलुकोट के मांड्या जिले में हुआ। मैसूर तब एक राज्य था और अब इसे कर्नाटक कहा जाता है। एक वर्ष की आयु में जयललिता को यह नाम दिया गया था। इसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, उनका यह नाम उन दो घरों के नाम से पड़ा, जहां वह रहती थीं। वह मैसूर में रहती थीं। उनके एक घर नाम 'जया विलास' और दूसरे का 'ललिता विलास' था। जयललिता जब दो वर्ष की थीं, तो उनके सिर से पिता का साया उठ गया। पिता के निधन के बाद जयललिता के साथ उनकी मां बेंगलुरू शिफ्ट हो गईं।