करीना कपूर खान और सैफ अली खान का बड़ा बेटा तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहता है। तैमूर अपनी खूबसूरती को लेकर अक्सर फैंस से तारीफें बटरोते रहता है। तैमूर की लोकप्रियता अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता सैफ अली खान से कम नहीं है। इंटरनेट पर तैमूर को चाहने वालों की अच्छी-खासी संख्या है, जिसकी वजह से छोटी-सी उम्र में ही तैमूर की हर एक्टिविटी पैपराजी और सोशल मीडिया यूजर्स की नजर में रहती है। ऐसे में अगर तैमूर के ही हमशक्ल की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो जाए, तो यूजर्स का हैरान रहना लाजमी है। दरअसल, तैमूर के हूबहू शक्ल वाले एक बच्चे की तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर यूजर्स न सिर्फ तारीफ कर रहे हैं, बल्कि चकित भी हो रहे हैं।