फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ये काली काली आंखें’ की डबिंग पर बोले ताहिर, खुशकिस्मत हूं कि महामारी के बावजूद मुझे बढ़िया काम मिला

Thu, 22 Jul 2021 08:23 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता ताहिर राज भसीन ने ‘मर्दानी’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से खुद की एक अलग पहचान बनाई है। ताहिर अब फिल्म ‘लूप लपेटा’ में तापसी पन्नू के साथ रोमांटिक लीड के तौर पर, ‘बुलबुल तरंग’ में सोनाक्षी सिन्हा और ‘ये काली काली आंखें’ में श्वेता त्रिपाठी के साथ के साथ जल्द ही नजर आने वाले हैं। कबीर खान निर्देशित फिल्म ‘83’  में उन्होंने महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर की भूमिका निभाई है। इन चार अच्छे प्रोजेक्ट्स पर काम करते हुए ताहिर खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं कि महामारी के बावजूद उन्हें अच्छा काम मिल रहा है जबकि भारतीय मनोरंजन उद्योग अभी संकट के दौर से गुजर रहा है। ताहिर इन दिनों अपनी नेटफ्लिक्स पेशकश ‘ये काली काली आंखें’ के लिए डबिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ताहिर कहते हैं, “अपने प्रोजेक्ट्स के लिए डबिंग खत्म करना और उन्हें जीवंत होते देखना कमाल का एहसास है। महामारी के दौरान पोस्ट प्रोडक्शन एक बड़ी चुनौती रही है और आखिरकार क्रू से मिलना, डबिंग स्टूडियो में आना और काम में लग जाना बहुत अच्छा है। शेष काम को पूरा करने के लिए हम पांचवें गियर में आगे बढ़ रहे हैं और जल्द ही फिल्म रिलीज के लिए तैयार होगी।”
विज्ञापन

3 of 5
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना महामारी ने तमाम दूसरे कलाकारों की तरह ताहिर को भी प्रभावित किया है। वह लंबे समय तक अपने घर से दूर रहे और अपने घरवालों से मिलने के लिए भी उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। लेकिन ताहिर कहते हैं, “मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं कि उन एक्टर्स में शामिल हूं जिन्हें महामारी के बावजूद अच्छा काम मिला और इन प्रोजेक्ट्स को दर्शकों से मिलने वाली की प्रतिक्रियाओं का बेसब्री से इंतजार है। दर्शकों और आलोचकों के सामने अच्छी फिल्में लेकर आना एक गजब का एहसास है।”

4 of 5
ताहिर राज भसीन - फोटो : instagram/tahirrajbhasin
‘लूप लपेटा’ ‘बुलबुल तरंग’, ‘ये काली काली आंखें’ और ‘83’ जैसे प्रोजेक्ट्स में अपने काम को लेकर ताहिर आश्वस्त हैं और अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग से छाप छोड़ना चाहते हैं। वह कहते हैं, "अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों पर गहरा असर छोड़ना हमेशा से मेरा मकसद रहा है और उनकी प्रतिक्रियाएं देखने के लिए मैं बहुत उत्सुक हूं।" ‘
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताहिर राज भसीन - फोटो : Instagram
ये काली काली आंखें’ के बारे में ताहिर कहते हैं, “यह एक बहुत ही खास प्रोजेक्ट है। यह रोमांचक स्क्रिप्ट के साथ एक मनोरंजक ड्रामा है जो आपको बांधे रखेगा। सीरीज की चुनौतीपूर्ण शूटिंग ने एक कलाकार के तौर पर मुझे आगे बढ़ाया और मुझे उम्मीद है कि लोग इसे भी पसंद करेंगे।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें