अजय देवगन बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं जो अपनी आंखों से भी कमाल का अभिनय करते हैं। वैसे तो अजय देवगन ने हर तरह की फिल्में की हैं लेकिन उन्हें एक्शन फिल्मों में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अजय देवगन का दमदार स्टंट और धमाकेदार एक्शन दर्शकों को बहुत अच्छा लगता है। अजय ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक एक्शन वाली फिल्में की हैं लेकिन रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम में उनके फाइटिंग सीन्स और अभिनय को बहुत पसंद किया गया।
रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम के 10 साल पूरे
फिल्म के गाने से लेकर डायलॉग तक सभी बहुत मशहूर हुए थे। इस फिल्म को आज 10 साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा कर पूरी टीम का आभार जताया। अजय देवगन ने लिखा, 'जिसमें है दम तो फक्त बाजीराव सिंघम। सिंघम सिर्फ एक फिल्म नहीं है, सिंघम एक जज्बा है, इमोशन है, एक सलाम है उस पुलिस फोर्स के नाम जो अपनी परवाह किए बिना ईमानदारी और सच्ची निष्ठा से अपना काम इस देश की सेवा में कर रहे रहे हैं'।