फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SWA: तकनीकी समस्या के कारण ऑनलाइन अपनी रचनाओं का पंजीकरण नहीं करा पाएंगे लेखक,अभी सिर्फ ऑफलाइन सुविधा

Thu, 02 Nov 2023 11:59 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन (एसडब्लूए) अपनी वेब साइट को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। ताकि भविष्य में ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा पहले से और भी बेहतर हो सके।
विज्ञापन
एसडब्ल्यूए लोगो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म लेखकों और गीतकारों की संस्था स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन (एसडब्लूए) में कुछ दिनों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा बंद रहेगी। जिन लेखकों को अपनी स्क्रिप्ट या फिर गीत का पंजीकरण करना होगा उनके लिए यह सुविधा एसडब्लूए के ऑफिस में ऑफलाइन रहेगी।
विज्ञापन

स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन (एसडब्लूए) अपनी वेब साइट को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। ताकि भविष्य में ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा पहले से और भी बेहतर हो सके। इस संस्था के सदस्यों के बेहतर अनुभव के लिए  यह काफी महत्वपूर्ण कदम है। एसडब्लूए के जनरल सेक्रेटरी जमान हबीब कहते हैं, 'हम अपने सभी सदस्यों के लाभ के लिए एसडब्ल्यूए वेबसाइट को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान आपका डेटा और रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे।'
Wednesday Box Office : '12वीं फेल' ने दी तेजस और टाइगन नागेश्वर राव को पटखनी, बॉक्स ऑफिस पर थम रही 'लियो'

पिछले कुछ समय से एसडब्लूए के सदस्यों को ऑन लाइन पंजीकरण में कुछ समस्या हो रही थी। इस समस्या को देखते हुए एसडब्लूए की वेब साइट को अपडेट किया जा था। ताकि भविष्य में ऑन पंजीकरण के दौरान तकनीकी रूप से किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। जब तक वेबसाइट को अपडेट किया जा रहा है, तब पंजीकरण की ऑफलाइन सुविधा ऑफिस में ही रहेगी।
Dunki Drop 1: SRK के जन्मदिन पर राजकुमार हिरानी ने फैंस को दिया तोहफा, शाहरुख की डंकी का पहला वीडियो रिलीज
 

एसडब्लूए के जनरल सेक्रेटरी जमान हबीब कहते हैं, 'आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कारणों से एसडब्ल्यूए की वेबसाइट अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेगी। हम समझते हैं कि इससे कुछ असुविधा हो सकती है, लेकिन कृपया निश्चिंत रहें कि भविष्य में आपके ऑनलाइन अनुभव को बेहतर बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण है।इससे होने वाली किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं और आपकी समझ की सराहना करते हैं।'
Sunny Deol: फिल्म में हैंडपंप उखाड़ने वाले सनी देओल को है टेडी बियर रखने का शौक, बेटे करण ने किया खुलासा
विज्ञापन

ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन के कार्यालय ने सोमवार से शनिवार दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच होगा। जहां पर लेखक और गीतकार अपनी रचनाएं ऑफलाइन पंजीकृत करा सकते है। इस प्रक्रिया में संस्था के कर्मचारी निरंतर सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।
Javed Akhtar: इस्राइल की निंदा करने पर जावेद अख्तर की हुई आलोचना, एक्स पर गीतकार और यूजर के बीच हुई तीखी बहस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें