कटरीना कैफ ने इस बार भी पति विक्की कौशल की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। साथ ही अभिनेत्री ने पति संग खास तस्वीर भी साझा की है। कटरीना लाल और नारंगी रंग की साड़ी में बला की खूबसूरत लगी हैं। वहीं, विक्की कौशल सफेद कुर्ता-पजामे में बेहद डैशिंग नजर आए हैं।
करवा चौथ के पावन अवसर पर अभिनेता वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल संग रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज में नताशा बैंगनी रंग के आउटफिट में बेहद प्यारी लगी हैं। वहीं, वरुण धवन व्हाइट शर्ट, ब्लू जींस के साथ बैंगनी वेस्ट कोट पहन पत्नी संग ट्यूनिंग बिठाते देखे गए हैं। पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है, 'सभी लोगों को करवा चौथ की शुभकामनाएं। सभी के लिए सुरक्षा और शांति की कामना करता हूं। भारतीय नारी सब भारी। हालांकि, नताशा वास्तव में हल्की हैं इसलिए उन्हें अपनी गोद में बिठाना अच्छा लगता है।'
Farrey Trailer: ओटीटी के लिए बनी थी फिल्म ‘फर्रे’, सलमान की वजह से इसलिए पहुंच रही सिनेमाघरों में
अंकिता लोखंडे, 'बिग बॉस 17' का हिस्सा होने के बावजूद भी करवा चौथ का व्रत रखना नहीं भूली हैं। अभिनेत्री ने पति विक्की जैन के साथ खूबसूरत तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है। इन फोटोज में अंकिता लाल रंग की प्रिटेंड साड़ी के साथ सोलह श्रृंगार में नजर आई हैं। साथ ही विक्की जैन सी-ग्रीन अटायर में अपनी खूबसूरत पत्नी को निहारते देखे गए हैं।
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने भी वीडियो कॉल पर अपने चांद का दीदार किया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह चांद और पति का दीदार कर पूजा करती नजर आ रही हैं। इस दौरान मोनालिसा सुर्ख लाल जोड़े में काफी हसीन लगी हैं।