फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन: अभिनेता को पसंद आया पूर्व पत्नी का ये खास अंदाज, 'पठानी लुक' में देखकर की तारीफ

Sun, 16 May 2021 10:52 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik Roshan and Sussanne Khan - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सुजैन खान की जोड़ी बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक रही है। इस कपल को फैंस काफी पसंद करते थे। दोनों ने साल 2000 में शादी की थी, जिसके बाद 2014 में ऋतिक और सुजैन ने तलाक ले लिया था। आज भले ही अभिनेता अपनी पत्नी सुजैन से अलग हो गए हों, लेकिन इन दोनों की दोस्ती अब भी बरकरार है। इसका उदाहरण कई मौकों पर देखने को मिलता रहता है। सुजैन के पोस्ट पर ऋतिक अक्सर ही अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी के हालिया पोस्ट पर एक रिेएक्शन दिया है, जो अब वायरल हो रहा है। बता दें कि इसपर इंस्टा यूजर्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका स्टाइल तो निराला है ही साथ ही आत्मविश्वास भी देखने लायक रहता है। सुजैन की पिछली तस्वीरों पर भी नजर डालें तो यह बात साबित हो जाएगी कि पेशे से इंटीरियर डिजाइनर ऋतिक की पर्व पत्नी का स्टाइल किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Hrithik Roshan and Sussanne Khan - फोटो : instagram
सुजैन फिल्म इंडस्ट्री में तो नहीं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी डेली एक्सरसाइज से लेकर वर्क प्रोजेक्ट्स के अपडेट यहां साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो पठानी लुक में नजर आ रही हैं। हमेशा पुरुषों पर दिखने वाला ये आउटफिट सुजैन पर काफी अच्छा लग रहा है। इसमें वो स्टाइलिश के साथ ही काफी क्यूट भी लग रही हैं। उनकी इस तस्वीर को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Hrithik Roshan, Sussanne Khan, Sonali Bendre, Goldie Behl - फोटो : instagram
तस्वीर के साथ सुजैन ने कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा कि 'आसान और हवादार गर्मी-मॉनसून (लॉकडाउन) लुक। मेरी प्यारी मरियम धन्यवाद। मुझे वाकई ये जेंडर फ्लूइड पठानी बहुत पसंद आया है।' सुजैन के इस पोस्ट पर काफी लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, उनके इस लुक को देखकर ऋतिक भी अपना रिएक्शन देने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने लिखा कि 'सुपर लुक।'

4 of 5
Hrithik Roshan and Sussanne Khan - फोटो : Social media
इसके बाद से ऋतिक रोशन का कमेंट चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि ऋतिक रोशन सुजैन के लगभग सभी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। वहीं, बच्चों के लिए दोनों कई बार एक साथ भी नजर आए हैं। बता दें कि लंबे समय तक शादीशुदा जिंदगी बिताने के बाद साल 2014 में इन्होंने आपसी तालमेल के बाद यह निर्णय लिया था कि उन्हें अलग हो जाना चाहिए। ऋतिक और सुजैन दोनों बच्चों की परवरिश को लेकर मिलते रहते हैं। इतना ही नहीं यह दोनों एक-दूसरे के साथ अक्सर मजबूती से खड़े भी रहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sussanne khan hrithik roshan - फोटो : Social media
ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'फाइटर' की घोषणा की है। इस मूवी में उनकी जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देगी। इससे पहले अभिनेता 'वॉर' में दिखाई दिए थे। वहीं सुजैन एक बिजनेस वुमेन हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें