फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत: चेहरा बदलकर हॉलीवुड में नजर आईं अभिनेत्री, वीडियो देखकर यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

Sun, 16 May 2021 10:07 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। राखी बेहद ही अच्छी तरह से जानती हैं कि उन्हें अपने फैंस को कैसे एंटरटेन करना है और यही वजह है कि उन्हें असली एंटरटेनर भी बुलाया जाता है। राखी लगातार लोगों का मनोरंजन करती रहती हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, वो क्लिप हॉलीवुड की है। इसमें उन्होंने हॉलीवुड एक्ट्रेस का चेहरा हटाकर अपना फेस चिपका दिया है। इसके बाद से उनकी इस हरकत का यूजर्स खूब मजा ले रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511

राखी सावंत को पता है कि कैसे लोगों के बीच चर्चा और नजर में बने रहना है। इसके लिए वे तमाम तरह के हथकंडे अपनाती रहती हैं। अब उन्होंने रीफेस ऐप नाम के सॉफ्टवेयर की मदद से एक हॉलीवुड सीन से उसकी ऑरिजनल अभिनेत्री के चेहरे को एडिट कर अपना फेस लगा दिया है। ऐसा करके वे एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं।

विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511

वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी बिल्कुल विदेशी अवतार में नजर आ रही हैं। इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ‘हॉलीवुड, मैं यहां हूं। बता दें कि ये क्लिप शेयर करते ही यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा ‘आप सच में हॉलीवुड को डिजर्व करती हैं। आपका चेहरा हॉलीवुड के लिए सौ प्रतिशत परफेक्ट है। मैं आपसे प्यार करती हूं राखी।’ 

4 of 5
Rakhi sawant - फोटो : instagram/Rakhi sawant

एक अन्य यूजर ने लिखा कि राखी ने सबको राख कर दिया। अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग कुछ कम नहीं है। एक फैन ने वीडियो देखकर कहा ‘अदभुत, जबरदस्त, आश्चर्यकारी, सुपर से भी ऊपर। आप सुंदर हैं राखी। वहीं, दूसरी ओर यूजर्स उनके फनी वीडियो का मजाक भी बना रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी राखी सावंत ऐसा कर चुकी हैं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511
सबसे पहले उन्होंने श्रीदेवी की फिल्म नगीना के एक गाने 'मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा, मैं नागिन तू सपेरा’ का वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने श्रीदेवी की जगह अपना चेहरा लगा दिया था, जिसके बाद लोगों ने खूब मजे लिए थे। इसके बाद उन्होंने आलिया भट्ट के गाने ‘कलंक’ में भी ऐसी ही कलाकारी दिखाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें