फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की हैंडराइटिंग में चिट्ठी वायरल, लिखा था- ‘30 साल खर्च कर दिए, फिर समझ आया खेल ही गलत था’

Wed, 13 Jan 2021 01:21 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/shwetasinghkirti
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के छह महीने से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। उनके परिवार के सदस्य और फैंस उन्हें न्याय दिलाने के लिए लगातार मुहिम छेड़े हुए हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने भाई से जुड़ी हर खास बात पोस्ट करती रहती हैं। अब श्वेता ने सुशांत के हाथ से लिखी एक चिट्ठी साझा की है।

विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : instagram/shwetasinghkirti
श्वेता ने जो चिट्ठी साझा की है वह काफी भावुक करने वाला है। सुशांत ने इसमें अपने 30 साल के अनुभव और जिंदगी की कई बातों के बारे में लिखा है। श्वेता ने कैप्शन दिया- ‘भाई द्वारा लिखा गया। यह सोच बहुत ही गहरी है।‘
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput
सुशांत ने जो चिट्ठी लिखी है उसका हिंदी अनुवाद है- 'मैं सोचता हूं कि मैंने जिंदगी के 30 साल खर्च कर दिए। पहले 30 साल कुछ बनने की कोशिश में। मैं हर चीज में अच्छा बनना चाहता था। मैं चाहता था कि टेनिस, स्कूल और ग्रेड में मैं सबसे अच्छा रहूं। मैं हर चीज को इसी नजरिए से देखता था। मैं जो हूं वह ठीक नहीं है लेकिन अगर मुझे अच्छी चीजें मिली तो मुझे यह एहसास हुआ कि पूरा खेल ही गलत था। पूरा खेल हमेशा उसे खोजने का था जो मैं पहले था।'
 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई कर रही है। ड्रग एंगल सामने आने के बाद एनसीबी ने अभी तक बॉलीवुड के कई सितारों से पूछताछ की है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। अभी वह जमानत पर रिहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : यूट्यूब
सुशांत केस में सीबीआई ने हाल ही में एक तीन पेज की चिट्ठी जारी की थी। सीबीआई ने बताया था कि मामले में वह व्यापक स्तर पर जांच कर रही है और सभी पहलुओं का ध्यान रखा है। इन सबके बीच हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुशांत की तारीफ करते हुए कहा था कि वह चेहरे से बहुत मासूम और सीधे लगते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें