फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती को जमानत मिलने पर बॉलीवुड सितारों ने दी प्रतिक्रिया, अभिनेत्री के लिए इस तरह जताई खुशी

Wed, 07 Oct 2020 03:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
बुधवार का दिन अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके चाहे वालों के लिए खास रहा है। ड्रग्स मामले में अभिनेत्री को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। रिया चक्रवर्ती को पिछले महीने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स का सेवन और लेन-देन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अभिनेत्री को जमानत मिलने पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
दरअसल रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड दो भागों में बंटा हुआ नजर आया। इंडस्ट्री का एक धड़ा उनको सजा दिलाने की मांग कर रहा है, तो वहीं ऐसे बहुत से सितारे हैं जो उनकी रिहाई की मांग कर रहे थे। ऐसे में रिया चक्रवर्ती को जमानत मिलने पर बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही खुशी भी जाहिर की है। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता- निर्देशक अनुभव सिन्हा ने रिया चक्रवर्ती को जमानत मिलने के बाद अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'आखिरकार उन्हें जमानत मिल गई'। वहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर रिया को जमानत मिलने पर खुशी जाहिर की। इनके अलावा अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 
 
 

4 of 5
तापसी पन्नू, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagran: @taapseepannu @rhea_chakraborty
तपासी पन्नू ने अपने ट्वीट में लिखा,'आशा करती हूं कि जेल में रिया चक्रवर्ती का समय बहुत से लोगों के अहसानों का शिकार हुआ है, जिन्होंने सुशांत के लिए न्याय के नाम पर अपने व्यक्तिगत/पेशेवर एजेंडे को पूरा किया। प्रार्थना करती हूं कि वह अपने आगे के जीवन के लिए कटु ना बन गई हो। लाइफ अनफेयर है, लेकिन कम से कम यह अभी तक खत्म नहीं हुआ है।'
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
इनके अलावा और भी कई फिल्मी सितारों और सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्विटर पर रिया चक्रवर्ती को जमानत मिलने पर खुशी जाहिर की है। आपको बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती के अलावा दीपेश सावंत और सैमुएल मिरांडा को भी कोर्ट ने जमानत दी है। वहीं, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और अब्दुल बासित परिहार को जमानत नहीं मिली है। 

पढ़ें: High On MX Player Review: चैतन्य चरसियों के चलते ‘लो’ हो गई एमएक्स प्लेयर की नई वेब सीरीज ‘हाई’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें