जैकी श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जैकी श्रॉफ ने शो की शूटिंग के दौरान खूब किस्से सुनाए, लेकिन सबसे दिलचस्प किस्सा रहा, उनके फिल्म ‘हीरो’ की शूटिंग के लिए पहले दिन सेट पर पहुंचने का। चेहरे पर शैतानी भरी मुस्कुराहट लाते हुए जैकी बताते हैं, ‘मेरे बारे में तो सब जानते ही हैं, मैं ज्यादा शोबाजी में यकीन करता नहीं। शुरू से ऐसा ही हूं मैं। तो शूटिंग पर भी मैं हाफ पैंट और बनियान में पहुंच गया। सुभाष घई ने मुझे देखा तो एकदम से पकड़ के मुझे एक बाजू ले गए। उधर, ड्रेसिंग रूम था। वहीं फटाफट मुझे कुर्जा पाजामा पहनाया गया। इसके बाद वह मुझे संजीव कुमार, शम्मी अंकल और वीरू जी से मिलाने ले गए।’