फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput: बड़े 'दिलवाले' थे सुशांत, इस फिल्म के लिए पांच करोड़ फीस छोड़ लिए थे सिर्फ 21 रुपये

Sat, 21 Jan 2023 07:14 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला
21 जनवरी...आज बॉलीवुड के उस अभिनेता का जन्मदिन है, जिसके निधन ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। आज भी अभिनेता के फैंस उनकी याद में सोशल मीडिया पर उनके नाम को ट्रेंड कराने ही हिम्मत रखते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं सबके चहेते सुशांत सिंह राजपूत की, जो कि 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। अभिनेता ने अपनी अदाकारी और जिंदादिली से फैंस का दिल जीत लिया था। तो चलिए आज अभिनेता के जन्म दिवस के मौके पर आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बताते हैं- 
विज्ञापन

2 of 4
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media
सुशांत उन लोगों में से थे, जिन्होंने अपने जीवन में ऐसे-ऐसे कारनामे किए जिन्हें भुला पाना फैंस के लिए नामुमकिन है। टीवी से बॉलीवुड का सफर उन्होंने अपने दम पर तय किया था। सबसे पहले अभिनेता टीवी शो पवित्र रिश्ता में अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली और एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। सुशांत की  फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी को आज भी फैंस उतना ही पसंद करते हैं। इस फिल्म में अभिनेता ने अपने किरदार से सभी का दिल जीत लिया था।

इसे भी पढ़ें- Raveena Tandon: रवीना टंडन की बेटी राशा को लॉन्च करेंगे अभिषेक कपूर? एक्शन-एडवेंचर फिल्म में आएंगी नजर
विज्ञापन

3 of 4
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में आई फिल्म 'काई पो चे से' की थी। इसके बाद वह 'पीके', 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' में नजर आए थे। सुशांत के करियर का टर्निंग प्वाइंट साल 2016 में आई 'एमएस धोनी द अनटोल्ड' स्टोरी थी। फिल्म ने 250 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके अलावा वह केदारनाथ और सोनचिरैया में भी नजर आ चुके हैं। सुशांत की आखिरी फिल्म छिछोरे थी। 
विज्ञापन

4 of 4
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media
सुशांत पर्दे पर बेहतरीन किरदार निभाने के साथ-साथ बड़े दिलवाले भी थे। उन्होंने राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके में छोटा सा रोल किया था। वह अपनी हर फिल्म के लिए पांच से सात करोड़ रुपये लेते थे, लेकिन इस फिल्म में 15 मिनट के रोल के लिए उन्होंने राजकुमार हिरानी से कोई पैसे नहीं लिए। बाद में राजकुमार हिरानी ने सुशांत को शगुन के तौर पर 21 रुपये दिए और अभिनेता ने खुशी से उसे स्वीकार कर लिया था। 

Abhishek Pathak: दूल्हा बनेंगे 'दृश्यम 2' के निर्देशक अभिषेक पाठक, शिवालिका ओबेरॉय के साथ इस दिन लेंगे फेरे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें