फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Story: कभी रणबीर के नाम का टैटू बनवाए घूमती थीं दीपिका, एक्टर की एक गलती से रिश्ते को नहीं मिली मंजिल

Fri, 20 Jan 2023 09:19 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं कि जहां प्यार होता है, वहां तकरार भी होती है। लेकिन इस मामले में बॉलीवुड थोड़ा अलग है, यहां प्यार और तकरार के बाद प्रेमी जोड़ों की राहें अलग होते भी देर नहीं लगती है। बॉलीवुड में कई बार ऐसा हुआ कि दो प्यार करने वाली जोड़ियां जब अलग हुईं तो चर्चा का विषय बन गईं। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर भी एक समय में एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन किसी वजह से दोनों अलग हो गए। आज इश्क विश्क की इसी कड़ी में हम आपको दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर-दीपिका की पहली मुलाकात मैकअप मैन ने करवाई थी। दरअसल, यह इत्तेफाक ही था कि जिस दिन रणबीर की सांवरिया रिलीज हुई ठीक उसी दिन दीपिका पादुकोण की फिल्म ओम शांति ओम भी रिलीज हुई थी। खास बात यह है कि रणबीर कपूर और दीपिका के मेकअप मैन एक ही थे। उन्होंने ही दोनों की मुलाकात करवाई थी और यहीं से इनकी प्रेम कहानी शुरू हुई। 

इसे भी पढ़ें- Ekta Kapoor: एकता कपूर ने टीवी इंडस्ट्री वाले बयान पर राधिका मदान को लगाई लताड़, कहा- कोई इज्जत ही नहीं...
 
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
यह भी कहा जाता है कि रणबीर और दीपिका बचना ए हसीनों के दौरान एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। कहा जाता है कि  दीपिका रणबीर के प्यार में पागल थीं, उन्होंने अपनी गर्दन के पीछे की तरफ रणबीर के नाम से टैटू भी बनवाया था। लेकिन साल साल 2010 में जब दोनों का ब्रेकअप हुआ तो फैंस को झटका लगा था। इसके बाद दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिश्ते की सच्चाई से पर्दा उठाया।

4 of 5
रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका ने बताया था, मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ा था। और यही वो समय था जब मैंने सारे इमोशन भुलाकर अलग होने का फैसला लिया था। जब मैं रिलेशनशिप में थी, तब मुझे कई लोगों ने कहा था कि वो तुम्हें धोखा दे रहा है। मैं खुद भी इस बात को जानती थी, लेकिन उसने ब्रेकअप न करने की रिक्वेस्ट की तो मैंने दूसरा मौका दिया था, लेकिन शायद यह मेरी भूल थी।

इसे भी पढ़ें- Bhojpuri: खेसारी लाल की दीवानी है यह नेपाली लड़की, अभिनेता के नाम का टैटू गुदवाकर गले लगाकर खूब रोई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका ने आगे कहा, जब उसने मुझे पहली बार धोखा दिया तो लगा हमारे रिश्ते में कहीं कोई कमी रह गई, तभी ऐसा हुआ। लेकिन जब धोखा देना किसी की आदत हो जाए तो आप रिश्ते में सब देने के बाद भी हार जाते हैं'। सिर्फ दीपिका ही नहीं बल्कि टूटे दिल की इस कहानी को रणबीर ने भी खुले तौर पर स्वीकार किया था। इसके बाद दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली और रणबीर कपूर की शादी आलिया भट्ट से हो गई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें