फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: किसी आलीशान महल से कम नहीं है सनी देओल का बंगला, दुनिया की हर सुविधा है मौजूद

Thu, 12 Aug 2021 11:09 AM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सनी देओल - फोटो : Instagram/iamsunnydeol
सनी देओल के कई फैंस उनकी लाइफ से जुड़ी घटनाओं को जानने में काफी उत्सुक रहते हैं। वे अक्सर ये जानने की कोशिश में लगे रहते हैं कि सनी देओल का रहन सहन कैसा है? वे कहां पर रहते हैं? उनकी लाइफस्टाइल कैसी है? इसी कड़ी में आज हम सनी देओल के आलीशान बंगले के बारे में जानेंगे। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल को आज हर कोई जानता है। अपने बुलंद अभिनय के दम पर इस कलाकार ने देश दुनिया में काफी नाम कमाया है। इस एक्टर ने गदर एक प्रेम कथा, दामिनी जैसी कई फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर खूब लोकप्रियता हासिल की। इनकी फिल्मों के डायलोग अक्सर लोग बड़ी शान के साथ बोलते हैं। भले ही आजकल फिल्मों में इनका दिखना कम हो गया है, पर इनकी ख्याति अभी कम नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर सनी देओल की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके फैंस उनकी हर एक बातों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं, तो आइए जानते हैं उनके आलीशान घर के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
सनी देओल - फोटो : Instagram/iamsunnydeol
सनी देओल पंजाब के गुरुदासपुर से सांसद है। इस कारण राजनीति में सक्रिय होने के चलते उन्हें मुंबई और पंजाब दोनों जगह आना जाना पडता है। इस वजह से वे दोनों ही जगह पर रहते हैं। सनी देओल के पास पंजाब और मुंबई दोनों ही जगह पर बंगला है। वहीं उनका मुंबई का बंगला हर सुख सुविधाओं से लैस है। 
विज्ञापन

3 of 7
सनी देओल और धर्मेंद्र - फोटो : Instagram/iamsunnydeol
आपको बता दें कि सनी देओल के घर की सजावट काफी सुंदर और कलरफुल ग्लास से की गई है। सूरज की किरण पड़ने से ये ग्लास इंद्रधनुष की तरह जगमगाते हैं। इसके अलावा उनके घर के भीतर एक सुंदर गार्डन भी है, जहां पर अक्सर सनी देओल सुबह और शाम के वक्त टहलते हुए दिखते हैं। 

4 of 7
सनी देओल - फोटो : Instagram/iamsunnydeol
मालाबार हिल्स जैसे पॉश इलाके में उनका ये घर काफी विशाल है। इसके भीतर 40 से अधिक लोग आराम के साथ रह सकते हैं। उनके घर में हर तरह की सुख सुविधाएं मौजूद हैं। सनी देओल के बंगले में स्वीमिंग पूल भी है।
विज्ञापन

5 of 7
सनी देओल - फोटो : Instagram/iamsunnydeol
उनके घर में एक जिम भी है, जिसमें हर तरह की फैसिलिटी को दिया गया है। सनी देओल अक्सर अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए यहां पर जिम करते हैं। इसके अलावा उनके घर में एक मूवी थियेटर भी है।
विज्ञापन

6 of 7
Sunny Deol - फोटो : ट्विटर
अपने 37 साल के करियर में सनी देओल ने कई फिल्मों में काम किया है। इनमें बेताब, डकैत, राम-अवतार, जोशीले, त्रिदेव, चालबाज, निगाहें, आग का गोला, घायल, नरसिम्हा, विश्वात्मा, दामिनी, डर, जीत, घातक, जिद्दी, बॉर्डर, सलाखें, अर्जुन पंडित समेत कई फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सनी देओल का बंगला - फोटो : सोशल मीडिया
बाहर से कुछ ऐसा दिखता है सनी देओल का जुहू स्थित बंगला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें