पॉर्नोग्राफी मामले में फंसे राज कुंद्रा (Raj Kundra) न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) से भी पूछताछ की है और उन्होंने कई खुलासे किए हैं। इस बीच शर्लिन (Sherlyn Chopra) की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में शर्लिन बिकिनी पहनी दिख रही हैं, वहीं राज कुंद्रा उनके बैठे में बैठे हुए विक्टरी साइन बनाकर पोज कर रहे हैं।
शर्लिन ने राज कुद्रा पर लगाए हैरान करने वाले आरोप
पोर्नोग्राफी केस में शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल के सामने अपना बयान दर्ज करने पहुंची थीं। शर्लिन ने राज कुद्रा पर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं। इससे पहले शर्लिन ने कहा था कि उन्हें एडल्ट इंटस्ट्री में लाने वाले राज कुंद्रा ही थे। शर्लिन ने अपने बयान में राज कुंद्रा के साथ बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट, एप और शिल्पा के साथ उनके रिश्ते के बारे में भी बात की थी।