फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suniel Shetty: 'चोट के बाद उनकी दमदार वापसी पर मुझे गर्व है', सुनील शेट्टी ने दामाद की तारीफों के बांधे पुल

Tue, 14 Nov 2023 12:46 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
इस वक्त पूरे देश में क्रिकेट विश्व कप 2023 का खुमार चढ़ा है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स इंडियन टीम को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में अब अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी अपने दामाद केएल राहुल के परफॉर्मेंस की जमकर प्रशंसा की है और उनके दमदार कमबैक की सराहना की है। सुनील शेट्टी और बेटी अथिया शेट्टी अक्सर केएल राहुल की प्रशंसा करते नजर आते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस बार अभिनेता ने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सुनील शेट्टी, केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी ने अपने हालिया इंटरव्यू में केएल राहुल की सराहना की है। अभिनेता ने बताया है कि क्रिकेटर ने चोट से वापसी की और वनडे क्रिकेट विश्व कप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। सुनील शेट्टी ने कहा, "अच्छे कामों पर कभी ध्यान नहीं जाता, भले ही आप किसी व्यक्ति को नीचा दिखाने के लिए हर संभव कोशिश करें।"

Vicky Kaushal: पसंदीदा एक्ट्रेस का नाम पूछे जाने पर विक्की ने साधी चुप्पी, बोले- 'घर पर कलेश नहीं कराऊंगा'
विज्ञापन

3 of 5
सुनील शेट्टी, अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी ने आगे कहा, 'राहुल के पास ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जो मुझे पसंद है। इन सब के बाद भी उनका दिल बहुत बड़ा है। वे किसी की भी मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। इतना स्टारडम हासिल करने के बाद भी उनके अंदर जरा भी घमंड नहीं है। एक सफल आदमी की यही सच्ची पहचान है कि आगे बढ़कर भी वे अपनी जड़ों से जुड़ा रहें।'

Zoya Akhtar: द आर्चीज में स्टार किड्स को लेकर जोया ने मीडिया पर कसा तंज, बोलीं- 'आपने बाकी चार को अनदेखा किया'

4 of 5
केएल राहुल, सुनील शेट्टी - फोटो : social media
सुनील शेट्टी ने खुद को राहुल का प्रशंसक बताते हुए कहा,  "मैं तब से उनका प्रशंसक हूं जब वह एक क्रिकेटर थे और आज जब वह एक बेटा हैं क्योंकि मैं उनको अपना दामाद नहीं मानता हूं। तब भी मैं उनका प्रशंसक हूं।" अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि वह अक्सर अपनी बेटी अथिया शेट्टी को बताते हैं  कि वह राहुल को जीवन साथी के रूप में पाकर वे कितनी भाग्यशाली है और वे पूरे दिल से इस पर विश्वास करती है। इस बीच, केएल राहुल ने हाल ही में नीदरलैंड के खिलाफ भारत के अंतिम विश्व कप लीग मैच के दौरान मात्र 64 गेंदों में शतक बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। 

Uttarkashi Tunnel Collapse: इन फिल्मों में दिखी सुरंगों से जिंदगियां बचाने की जद्दोजहद, पर्दे पर उकेरी सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : social media
सुनील शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही 'हेरा फेरी 3' में एक बार फिर श्याम का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल भी दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें