फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suniel Shetty: फिर से दमदार एक्शन करते दिखेंगे सुनील शेट्टी! आगामी प्रोजेक्ट से अभिनेता का लुक आया सामने

Tue, 30 Apr 2024 02:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
90 के दशक से लेकर अब तक सुनील शेट्टी अपनी अदाकारी से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। वे वर्तमान एक डांस रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रहे हैं। इस बीच उनके एक आगामी प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सुनील जल्द ही एक एक्शन से भरपूर दमदार प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। हाल ही में मेकर्स ने उनके लुक की पहली झलक फैंस के साथ साझा की है। 
TGIKSS: बॉबी देओल ने भाई को कहा 'सुपरहीरो', बुरे दिनों को याद कर भावुक हुए सनी, छलका दर्द, आंखों में आंसू
विज्ञापन

2 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीर में सुनील बर्फीले पहाड़ों के बीच ठंड से बचने के लिए सफेद विंटर सूट पहने हुए बैठे नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अनाम प्रोजेक्ट एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें अभिनेता ने अपने स्टंट खुद किए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
सुनील ने भी अपने इंस्टाग्राम पर खुद का फर्स्ट लुक साझा किया और इसके कैप्शन में लिखा, "यह लायंसगेट इंडिया के साथ एक रोमांचक आगामी प्रोजेक्ट से मेरा लुक है। एक्शन के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।"

4 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके अलावा सुनील और भी कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। वे 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी में अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ फिर से नजर आने वाले हैं।  इस फिल्म के जल्द ही शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। वे 'वेलकम टू द जंगल फिल्म में भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म में एक से बढ़कर एक सितारे लोगों का मनोरंजन करते दिखेंगे। इसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, अरशद वारसी, परेश रावल, तुषार कपूर, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पटानी जैसे कलाकार मौजूद हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज होने वाली है।
Hari Hara Veera Mallu: रिलीज होने वाला है 'हरि हर वीरा मल्लू' का टीजर, जल्दी नोट करें तारीख और समय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें