फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irrfan Khan: इरफान खान को अंतिम दिनों में हंसाने वाले लोगों में से एक थे होमी अदजानिया, बाबिल ने किया खुलासा

Tue, 30 Apr 2024 01:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के नक्श-ए-कदम पर उनके बेटे बाबिल भी चल पड़े हैं। अपने प्रदर्शन से वे अब तक बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित कर चुके हैं। हाल ही में बाबिल ने अपने पिता के अंतिम दिनों को याद किया। उन्होंने इरफान की बरसी के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया है कि उनके पिता के अंतिम दिनों में कुछ ऐसे लोग थे, जिन्होंने उन्हें खूब हंसाया था।
Ibrahim Ali Khan: सैफ अली खान के नवाबजादे ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट से ही फैंस के बीच मचाई खलबली
विज्ञापन

2 of 5
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इस पोस्ट के साथ उन्होंने निर्देशक होमी अदजानिया के साथ इरफान की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज के साथ बाबिल ने लिखा, "सच्ची दोस्ती गर्व करने वाली होती है। मुझे याद है कि अंतिम समय में बहुत कम लोग थे, जिन्होंने बाबा को मेरी और होमी की तरह हंसाया था। मुझे लगता है कि हंसी वाकई में सबसे बड़ा उपहार है।"
विज्ञापन

3 of 5
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले बाबिल ने 29 अप्रैल को इरफान की चौथी बरसी पर अपने दिवंगत पिता की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों के साथ बाबिल ने अपने पिता से वादा किया था कि वे जीवन में कभी हार नहीं मानेंगे और अपने परिवार और अपने पिता के फैंस का भी ख्याल रखेंगे।

4 of 5
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इरफान का 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो बाबिल को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' में देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इसमें उनके साथ के के मेनन, आर माधवन और दिव्येंदु शर्मा जैसे शानदार कलाकार नजर आए थे। इस वेब सीरीज में उनके काम की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। वे जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन शूजीत सरकार करेंगे।
Hari Hara Veera Mallu: रिलीज होने वाला है 'हरि हर वीरा मल्लू' का टीजर, जल्दी नोट करें तारीख और समय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें