फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sujit Kumar Birthday: भोजपुरी फिल्मों के पहले सुपरस्टार थे सुजीत कुमार, हिंदी फिल्मों में साइड रोल निभाकर भी हुए पॉपुलर

Mon, 07 Feb 2022 08:08 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sujit Kumar - फोटो : Social Media
'आराधना', 'महबूबा', 'हाथी मेरे साथी' और 'अमर प्रेम' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करने वाले सुजीत कुमार का 7 फरवरी को जन्मदिन है। वो भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता थे। हिंदी की ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने विलेन और साइड एक्टर का रोल निभाया था। सुजीत का जन्म 7 फरवरी 1934 को चंदौली में हुआ था। 60, 70 और 80 के दशक में वो ज्यादातर फिल्मों में नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 5
Sujit Kumar - फोटो : Social Media
भोजपुरी फिल्मों के पहले सुपरस्टार थे सुजीत कुमार
सुजीत कुमार के शुरुआती फिल्मी दौर की बात की जाए तो उन्हें फिल्मों में जाने में कोई भी दिलचस्पी नहीं थी सुजीत कुमार ने लगभग 150 फिल्मों में काम किया। सबसे ज्यादा उन्होंने सुपर स्टार राजेश खन्ना के साथ काम किया। उन्होंने फिल्मों में नायक के अलावा खलनायक के भी किरदार निभाए, जिसे दर्शकों ने हमेशा से पसंद किया। सुजीत कुमार ने बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी की कई फिल्मों में भी काम किया। 
विज्ञापन

3 of 5
Sujit Kumar - फोटो : social media
वकालत छोड़ फिल्मों में आए
सुजीत कुमार फिल्मों में आने से पहले वकालत की पढ़ाई कर रहे थे। पढ़ाई करते हुए उन्होंने कॉलेज के एक नाटक में भाग लिया। इस नाटक के जज पैनल में मशहूर निर्माता-निर्देशक फणी मजुमदार ने सुजीत कुमार की एक्टिंग की खूब तारीफ की और एक्टर बनने की सलाह दी। और फिर सुजीत कुमार का रुझान फिल्मों की तरफ हो गया।

4 of 5
सुजीत कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजेश खन्ना के दोस्त थे सुजीत
पहली फिल्म ‘दूर गगन की छांव में’ किशोर कुमार ने सुजीत कुमार को मौका दिया। इसके बाद वे राजेश खन्ना के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए थे। सुजीत कुमार का जितना दोस्ताना अंदाज फिल्मों में राजेश खन्ना के साथ दिखाया गया, निजी जिंदगी में भी इन दोनों की दोस्ती काफी अच्छी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुजीत कुमार - फोटो : फाइल फोटो
भोजपुरी की फिल्मों में बने स्टार
सुजीत कुमार ने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। भोजपुरी सिनेमा की कई फिल्मों में उन्हें लीड रोल में भी देखा गया। साल 1977 में भोजपुरी की पहली रंगीन फिल्म ‘दंगल’ के वो हीरो थे। साल 1983 में उन्होंने ‘पान खाए सैंया हमार’ का निर्माण और निर्देशन दोनों ही किया था। साल 2007 में उनके कैंसर होने का पता चला, इसके बाद साल 2010 में वे दुनिया से अलविदा कर दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें