सुहाना खान और गौरी खान की जोड़ी के पूरे बॉलीवुड में चर्चे हैं। दोनों मां-बेटी साथ में बहुत अच्छी लगती हैं। गौरी सुहाना के लुक्स और आउटफिट्स का भी बहुत ध्यान रखती हैं। स्टार किड्स में सुहाना खान की लाइफस्टाइल को लेकर लोगों को काफी दिलचस्पी रहती है। पिछले कुछ सालों में सुहाना की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ चुकी है। वे इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय रहती हैं और अपने अलग-अलग लुक्स साझा करती हैं। फैंस उन्हें खूब पसंद भी करते हैं। बॉलीवुड में ही उनके कई सारे साथी भी हैं, जो कि अक्सर उनकी तस्वीरों पर प्रतिक्रियाएं देते हैं। हाल ही में सुहाना ने अपनी ड्राइंग की तस्वीर साझा की है जिसकी चारों तरफ काफी चर्चा हो रही है।
मां गौरी खान के लिए सुहाना ने बनाई खास पेंटिंग
सुहाना खान ने एक खास ड्राइंग बनाई है और उससे भी ज्यादा खास है कि यह ड्राइंग उनकी मां गौरी खान की है। सुहाना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह एक ड्राइंग बनाती दिखाई दे रही हैं। इस ड्राइंग पर उन्होंने मॉम यानी मां लिखा है। सुहाना खान की यह चारकोल ड्राइंग है।