फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan khan Drugs case: ऋतिक रोशन के आर्यन के नाम लिखे खत पर सुहाना खान ने दी प्रतिक्रिया, इन सितारों ने भी दिखाया सपोर्ट

Fri, 08 Oct 2021 07:52 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन, सुहाना खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्रूज ड्रग केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कल हुई सुनवाई में जमानत नहीं मिली और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि न्यायिक हिरासत में भेजे गए आर्यन खान ने तुरंत जमानत अर्जी दाखिल कर दी थी लेकिन अब इस मामले की सुनवाई शुक्रवार सुबह यानि आज 11 बजे होगी। आर्यन समेत बाकी आरोपियों को कल की रात एनसीबी दफ्तर में ही बितानी पड़ी। आर्यन का ड्रग्स केस में नाम आने के बाद से फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सुहाना खान ने ऋतिक के पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया

जहां कुछ लोगों ने आर्यन को ट्रोल किया है तो वहीं कई फैंस ने शाहरुख को सपोर्ट दिखाया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी शाहरुख को जबरदस्त सपोर्ट मिला है। हाल ही में अभिनेता ऋतिक रोशन ने आर्यन के लिए सोशल मीडिया पर एक लंबा सा पोस्ट साझा किया था जिस पर अब शाहरुख और गौरी की बेटी व आर्यन की बहन सुहाना ने भी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
आर्यन खान और सुहाना - फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना खान सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनीं रहती हैं। हालांकि ऋतिक रोशन के इस पोस्ट पर सुहाना ने कोई कमेंट नहीं किया बस उनके पोस्ट को लाइक कर दिया। आर्यन को लेकर जैसा माहौल बना हुआ है उसमें सुहाना कमेंट करके बात को और नहीं बढ़ाना चाहती हैं। 


विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'मेरे प्रिय आर्यन, जिंदगी एक अजीब पहेली है, ये बहुत बढ़िया हैं क्योंकि ये अनिश्चित हैं। ये इसलिए भी अच्छी है क्योंकि ये कभी कभी मुश्किलें भी लाती हैं लेकिन भगवान बहुत दयालु है। वो उन्हीं लोगों को बड़ी परेशानियां देता है जो उन बड़ी मुश्किलों का सामना करने का दम रखते हैं। तुम अब जान गए हो कि तुम्हे भी इसके लिए चुन लिया गया है क्योंकि अब तुम खुद पर दबाव महसूस कर पा रहे होगे'।

4 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithikroshan
उनके इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। लोगों का कहना है कि अगर आर्यन ने गलत किया है तो उसे सजा मिलनी ही चाहिए। वहीं बहुत से यूजर्स ने उनके इस खत पर प्यार भी लुटाया। बॉलीवुड स्टार्स जैसे अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, टाइगर श्रॉफ, दीया मिर्जा, आयुष्मान खुराना ने भी उनके इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्यन खान को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। - फोटो : अमर उजाला
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गोवा जाने वाले एक जहाज पर छापेमारी के बाद आर्यन खान और उनके दोस्तों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद आर्यन खान और उनके दो अन्य दोस्तों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को एनसीबी की हिरासत में 7 अक्तूबर तक के लिए भेज दिया गया था। अब आज फिर 11 बजे आर्यन खान की जमानत को लेकर कोर्ट में सुनवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें