फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट ऑफ द ईयर: फिल्म के पूरे हुए 9 साल, करण जौहर ने कहा- मेरे तीनों स्टूडेंट आज हैं सुपरस्टार

Tue, 19 Oct 2021 05:43 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टूडेंट ऑफ द ईयर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
19 अक्टूबर 2012 में रिलीज हुई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर को आज पूरे 9 साल हो गए है। इस फिल्म से तीन नौजवानों ने अपने करियर कि शुरुआत की थी। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आज तीनों ही एक्टर्स बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। तीनों ही एक के बाद एक कई हिट फिल्में दे चुके हैं। इस बात से करण जौहर बेहद खुश भी होते हैं कि उनके तीनों स्टूडेंट आज बॉलीवुड के चहेते चहरे बन गए हैं। करण ने इस मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की फोटो शेयर करते हुए अपनी खुशी को जाहिर किया है।
विज्ञापन


करण लिखते हैं 'अक्टूबर तोहफों से भरा हुआ है जो लगातार मिल रहे हैं और स्टूडेंट ऑफ द ईयर भी उन्हीं में से एक है। इसके अलावा ये फिल्म लगातार दिए जा रही है। सबसे अच्छा तोहफा मेरे लिए ये तीन स्टूडेंट रहे हैं जो आज बॉलीवुड में सुपरस्टार हैं और सिनेमा जगत को लगातार अपना बेस्ट दे रहे हैं। इससे ज्यादा मुझे गर्व नहीं हो सकता।'

आलिया के ऐसे मिला था ऑफर
आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें कप केक खाते हुए अचानक फिल्म का ऑफर मिला था। हरअसल, करण ने आलिया की मां से बात करते हुए कहा कि आलिया उनकी फिल्म में मुख्य अदाकारा होंगी। उस वक्त आलिया को लगा कि वह कुछ गलत सुन रही हैं। लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह सच में फिल्म में हैं और अगले तीन महीने तक वह खुद में स्माइल करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें