हिंदी सिनेमा में बहुत से कलाकार हैं जो लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाने में कामयाब हुए हैं पर कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो अपने करियर में हिट फिल्म देने के बावजूद आज गुमनामी में हैं। इनमें से कुछ 90 के दशक के सितारे हैं जिन्होंने पहली फिल्म सुपरहिट दी बाद में गुमनाम हो गए।
उदिता गोस्वामी
साल 2003 में उदिता ने पूजा भट्ट की फिल्म 'पाप' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद वो जहर फिल्म में नजर आईं। जहर फिल्म से उदिता को लोकप्रियता तो मिली लेकिन उनके हिस्से बड़ी फिल्में कभी नहीं आईं, क्योंकि उन्हें प्रमोशन करना नहीं आया। वो पहले भी लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती थीं और आज शादी के बाद दो बच्चों की मां बनने के बाद भी वो लाइटलाइट से दूर ही रहती हैं।