फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: शम्मी कपूर से शादी करने वाली थीं मुमताज, इस एक शर्त की वजह से टूटा था रिश्ता

Sat, 31 Jul 2021 05:55 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुमताज, शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा ने हमेशा से खूबसूरती और प्रतिभा का स्वागत किया है और दर्शकों ने इन गुणों का हमेशा सम्मान किया है। कुछ ऐसी ही प्रतिभा की धनी रही हैं अदाकारा मुमताज जो आज अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं। 31 जुलाई 1947 को जन्मीं मुमताज ने एक वक्त पर इंडस्ट्री में राज किया था। मुमताज महज 11 साल की थीं जब उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। बाल कलाकार के बाद जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करने वाली मुमताज ने दारा सिंह के साथ फिल्म 'फौलाद' से बतौर लीड डेब्यू किया।

मुमताज की जिंदगी से जुड़ी खास बातें

दारा सिंह के साथ मुमताज की कई फिल्में हिट रही हैं और इंडस्ट्री में वो एक हिट हीरोइन के रूप में स्थापित हो गईं। मुमताज ने वैसे तो कई हीरोज के साथ सुपरहिट फिल्में दीं लेकिन अभिनेता राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की जाती थी। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। मुमताज की फिल्मी और निजी जिंदगी दोनों ही बेहद दिलचस्प रही। आइए आपको उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं उनकी जुंदगी से जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
मुमताज, शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मुमताज का नाम बॉलीवुड के कई हीरो के साथ जुड़ा था लेकिन बताते हैं कि शम्मी कपूर के साथ उनका एक एक अलग ही बॉन्ड था। शम्मी कपूर मुमताज को काफी पसंद करते थे वहीं मुमताज भी उनकी दीवानी थी। कहते हैं कि मुमताज जब 18 साल की थीं तभी शम्मी कपूर ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था लेकिन इसके साथ एक शर्त भी थी।
विज्ञापन

3 of 5
मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया
शम्मी कपूर ने शर्त रखी थी कि मुमताज अगर उनसे शादी करेंगी तो फिर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री छोड़नी पड़ेगी। मुमताज ने अपने परिवार को आर्थिक सहारा देने के लिए फिल्मों में कदम रखा था ऐसे में वो किसी भी तरह से इस शर्त को मानने के लिए तैयार नहीं थी। इसके बाद मुमताज ने इस प्रस्ताव से इनकार कर दिया और शम्मी के साथ उनकी शादी नहीं हो पाई।

4 of 5
राजेश खन्ना, मुमताज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुमताज का नाम संजय खान, फिरोज खान और देवानंद से भी जोड़ा गया था। मुमताज की जोड़ी ऑनस्क्रीन सबसे ज्यादा राजेश खन्ना के साथ पसंद की गई थी। दोनों ने करीब 8 सुपरहिट फिल्में दी थी। इसके साथ ही ऐसी खबरें भी आने लगी थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि राजेश और मुमताज में से किसी ने कभी इस बात को स्वीकारा नहीं। यहां तक की बताते हैं कि जब मुमताज ने मयूर वाधवानी से शादी करने का फैसला किया तो राजेश खन्ना काफी नाराज हो गए थे। हालांकि उनकी नाराजगी की वजह ये थी कि वो नहीं चाहते थे कि शादी के चलते मुमताज अपना करियर खराब कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि मुमताज ने तय कर लिया था कि वो अब शादी ही करेंगी। शादी के बाद उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं और धीरे धीरे उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली और सब कुछ छोड़कर परिवार के साथ विदेश चली गईं। काफी सालों पहले मुमताज की एक तस्वीर सामने आईं थीं जिसमें वो बिल्कुल पहचान में ही नहीं आ रही थी। कई बार उनके निधन की खबरें भी आ चुकी हैं और इस पर मुमताज ने खुद सामने आकर सफाई दी है। वो अभी बिल्कुल स्वस्थ्य हैं और परिवार के साथ समय बिता रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें