श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा में कमाया खूब नाम
श्रीदेवी ने सिर्फ हिन्दी सिनेमा में ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा में भी खूब नाम कमाया। उन्होंने हिन्दी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय कि फिल्मों में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। हिन्दी फिल्मों में श्रीदेवी को एक कमर्शियल हीरोइन के रूप में देखा जाता था, जबकि दक्षिण सिनेमा में उन्हें एक बड़ी अभिनेत्री के रूप में जाना जाता था। 16 वयथीनिलए, मंदरु मुदिचु, सिगप्पू रोजकाल, कल्याणरमन, जोनी, मीनदुम कोकिला जैसी तमिल फ़िल्मों में श्रीदेवी के दमदार अभिनय ने उन्हें दक्षिण फिल्मों का सितारा बना दिया।