सैयामी खेर ऐसी अभिनेत्री हैं, जो किसी भी किरदार को निभाने से पहले उसमें डूब जाती हैं। चाहे पहली फिल्म 'मिर्जिया' के लिए घुड़सवारी सीखना हो या फिल्म फिल्म 'घूमर' के लिए बाएं हाथ के गेंदबाज से ट्रेनिंग लेना। सैयामी खेर जल्द ही निर्माता, निर्देशक नीरज पांडे की वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' के नए सीजन में नजर आने वाली हैं। सीरीज की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसमें वह जबर्दस्त एक्शन करती नजर आएंगी।